Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को रौंदा, मौके पर ही मौत

India-1stNews



​बीकानेर, 16 नवंबर। शहर के गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के घड़सीसर स्थित जयपुर-जोधपुर बाईपास पुल पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी तथा असहाय सेवा संस्थान के सोयब, मो. जुनैद खान, इमरान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

​गंगाशहर पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस के सहयोग से मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

​मृतक की शिनाख्त नहीं हुई

​पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब व्यक्ति उदयरामसर की तरफ पैदल जा रहा था। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement