Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: 15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिला फंदे से लटका शव

India-1stNews



​बीकानेर, 16 नवम्बर 2025। गंगाशहर के सुजान्देसर क्षेत्र में रविवार शाम (आज) करीब 5:45 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहाँ स्थित गंगा रेजीडेंसी फ्लैट के एक कमरे में करीब 15 वर्षीय बालक फंदे से झूलता हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

​पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

​सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयब, मो. जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत तुरंत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे।

​गंगाशहर थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरी टीम ने शव का मुआयना कर उसे मोर्चरी में रखवाया।

​खिन्दासर निवासी के रूप में हुई पहचान

​मृतक की पहचान मुकेश (15) पुत्र हुकमाराम, निवासी खिन्दासर, बीकानेर के रूप में हुई है।

​इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयब भाई तथा असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर से राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, मलंग बाबा आदि भी मौके पर मौजूद रहे।

​पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की गहन जांच में जुट गई है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement