Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

India-1stNews




​बीकानेर, 16 नवंबर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सर्वोदय बस्ती स्थित मोरपंख भवन के पीछे की है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू (निवासी सर्वोदय बस्ती) ने 14 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

​इस संबंध में मृतक के भाई मोनू (निवासी श्रीगंगानगर) ने मुक्ताप्रसाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

​पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement