Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सिने मैजिक रोड के पास घर के ऊपरी कमरे में मिला शव

India-1stNews



​– सुबह 8 बजे मिली सूचना, सेवाभावी संस्थाओं की मदद से शव को पीबीएम मोर्चरी पहुंचाया गया

– आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी

​बीकानेर, 26 नवंबर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में आज (बुधवार) सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सिने मैजिक रोड पर बने फ्लैट्स (5 नंबर रोड अपार्टमेंट) के पीछे स्थित एक मकान की है।

​मृतक ने अपने घर के ऊपर वाले कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

​सुबह मिली सूचना, ऊपरी कमरे में लटकता मिला

​जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि गंगाशहर क्षेत्र में 5 नंबर रोड अपार्टमेंट के पीछे एक युवक अपने निवास में बने कमरे में फंदे पर झूलता मिला है।

​मृतक की पहचान श्यामलाल पुत्र जयसुखराम के रूप में हुई है, जो सिने मैजिक रोड पर बने फ्लैट्स के पीछे रहता था।

​संस्थाओं ने की मदद, शव मोर्चरी में रखवाया

​सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोयब, मोहम्मद जुनैद ख़ान व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।

​गंगाशहर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की निगरानी में शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

​फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement