Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दो एजेंसियों की लड़ाई में पिस रही जनता, पुरानी गिन्नी फर्नीचर मार्केट 15 दिन से बंद; घरों में रिस रहा गंदा पानी

India-1stNews



​– BDA और निगम की लापरवाही: 30 नवंबर को पूरा होना था काम, अब एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

– जेसीबी से तोड़ी पाइपलाइन, सड़क पर भरा पानी, बदबू और मच्छरों से जीना मुहाल



​बीकानेर, 6 दिसंबर।बीकानेर के पुरानी गिन्नाणी स्थित फर्नीचर मार्केट (जूनागढ़ किले के पास) के हालात इन दिनों नारकीय हो गए हैं। सड़क निर्माण और सीवरेज लाइन बिछाने वाली एजेंसियों की आपसी खींचतान के कारण पिछले 15 दिनों से रास्ता बंद पड़ा है।

​हालात यह हैं कि सड़क पर गंदा पानी जमा है, जिससे भयंकर बदबू और मच्छरों का प्रकोप फैल गया है। स्थानीय व्यापारियों का कारोबार ठप हो चुका है और रहवासियों के घरों के अंडरग्राउंड हिस्सों में पानी रिसने (सीपेज) लगा है।

​डेडलाइन बीती, काम अधूरा

​क्षेत्र में 22 नवंबर को सड़क बनाने का काम शुरू हुआ था, जिसे 30 नवंबर तक पूरा होना था। लेकिन आज दिसंबर का पहला सप्ताह बीतने को है, न तो सड़क बनी और न ही सीवरेज सिस्टम चालू हो सका।

​"तू डाल-तू डाल" का खेल

​स्थानीय व्यवसायी रमेश अग्रवाल ने बताया कि समस्या की जड़ दो एजेंसियों के बीच चल रहा 'ब्लेम गेम' है।

  1. ​सीवरेज कंपनी: इनका दावा है कि उन्होंने पाइपलाइन डालकर अपना काम पूरा कर दिया है।
  2. ​सड़क निर्माण एजेंसी: इनका कहना है कि सड़क बनाते समय जेसीबी से पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। जब तक पानी की लाइन ठीक नहीं होती, सड़क नहीं बन सकती।

​अब दोनों एजेंसियां एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रही हैं, जबकि खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

​बीमारियों का खतरा, BDA-निगम मौन

​पिछले पांच दिनों से जमा गंदे पानी के कारण इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी (BDA) और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

​लोगों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन मिला। निगरानी और समन्वय के अभाव में शहर का एक मुख्य बाजार बर्बादी की कगार पर है। लोगों ने तुरंत टूटी लाइनें ठीक कर सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement