Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बुजुर्ग ने लगाई फांसी, घर में फंदे से लटके मिले

India-1stNews



​– सदर थाना क्षेत्र की घटना: तोलाराम राजपुरोहित ने दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

​बीकानेर, 6 दिसंबर।बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है।

​मृतक की पहचान तोलाराम राजपुरोहित (उम्र करीब 70 वर्ष) के रूप में हुई है।

​मानसिक रूप से थे परेशान

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग तोलाराम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

​पुलिस ने करवाई कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement