Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, पोल कार पर गिरा; ड्राइवर भागा तो चोरों ने उड़ाई बैटरी

India-1stNews



– ड्राइवर बाल-बाल बचा और फरार हो गया, पीछे से लोगों ने कार पर हाथ साफ कर दिया

​बीकानेर, 5 दिसंबर।बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के श्रीरामसर इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू कार बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूटकर कार के ऊपर ही गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया और कोई भी करंट की चपेट में नहीं आया।

​हालांकि, हादसे के बाद एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। ड्राइवर मौके से फरार हो गया, और इसी बीच मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार की बैटरी ही चुरा ली।

​तेज धमाका और गुल हुई बत्ती

​जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही कार पोल से टकराई, पोल कार पर गिर गया जिससे गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई। पोल टूटते ही पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

​पुलिस ने कार जब्त की, बिजली सुचारू

​लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और बिजली कंपनी को दी। गंगाशहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटा हुआ पोल बदला और बिजली सप्लाई सुचारू की।

​हादसे के बाद चोरी

​स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद डर के मारे कार ड्राइवर वहां से भाग गया। गाड़ी को लावारिस हालत में देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने हाथ साफ करते हुए कार की बैटरी चुरा ली। पुलिस को इस चोरी की भी जानकारी दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement