Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस का 'सिंघम अवतार': 5 बदमाशों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर निकाला जुलूस; 3 किमी पैदल घुमाया, लोगों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

India-1stNews




– अब नहीं चलेगी गुंडागर्दी: लूट, मारपीट और पत्थरबाजी करने वाले 5 आदतन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे; कोटगेट से फड़ बाजार तक कराई परेड

– जनता में खुशी: पुलिस ने तोड़ी बदमाशों की 'रंगबाजी'; सीओ सिटी अनुज डाल और एसएचओ धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई



बीकानेर, 31 दिसंबर (बुधवार)।बीकानेर पुलिस ने बुधवार दोपहर को अपराधियों के खिलाफ एक नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की। शहर में लूट, मारपीट और पत्थरबाजी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल 5 आदतन बदमाशों का पुलिस ने भरे बाजार में जुलूस निकाला।

​हैरानी और चर्चा का विषय यह रहा कि पुलिस ने इन बदमाशों की हेकड़ी निकालने के लिए उन्हें महिलाओं के कपड़े (सलवार-सूट आदि) पहनाकर सड़क पर घुमाया। पुलिस का मकसद साफ था—अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा करना और उनका तथाकथित 'ग्लैमर' खत्म करना।

3 किलोमीटर तक पैदल मार्च, जनता ने बजाई तालियां

​दोपहर करीब 2 बजे कोटगेट थाने से यह जुलूस शुरू हुआ।

  • रूट: पुलिस ने पांचों बदमाशों को कोटगेट, फड़ बाजार और शहर के मुख्य मार्गों से करीब 3 किलोमीटर तक पैदल चलाया।
  • माहौल: इस नजारे को देखने के लिए व्यापारियों और आम लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बदमाशों की हालत देख लोगों ने पुलिस की तारीफ की और 'पुलिस प्रशासन जिंदाबाद' के नारे लगाए।
  • अधिकारी: जुलूस में सीओ सिटी अनुज डाल और कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

इन 5 'महारथियों' का निकला जुलूस

​पुलिस ने जिन पांच बदमाशों का जुलूस निकाला, उनकी कुंडली इस प्रकार है:

  1. आजाद उर्फ कलवा (21):
    • निवासी: चौखुटी।
    • रिकॉर्ड: मारपीट, हथियार रखने और लूट के कई मामले। 2022 और 2024 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
  2. जावेद उर्फ मच्छी (19):
    • निवासी: फड़ बाजार।
    • रिकॉर्ड: आदतन अपराधी। 2024 और 2025 में आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धाराओं में कई चालान पेश हुए हैं।
  3. समीर खान उर्फ शेरू (21):
    • निवासी: चौखुटी फाटक।
    • रिकॉर्ड: 2022 में आबकारी अधिनियम और 2025 में आर्म्स एक्ट का आरोपी।
  4. कार्तिक मेहता (21):
    • निवासी: कमला कॉलोनी।
    • रिकॉर्ड: 2025 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा। हथियार रखने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप।
  5. मजिद:
    • निवासी: कोटगेट।
    • रिकॉर्ड: मारपीट, धमकी और अवैध गतिविधियों में लिप्त। पुलिस ने इसे भी संदेशात्मक कार्रवाई के तहत जुलूस में शामिल किया।


पुलिस का संदेश

​पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में बढ़ती गुंडागर्दी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे आमजन में सुरक्षा का भाव आएगा और अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचेंगे।





Post a Comment

0 Comments