Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कोटगेट और सांखला फाटक की समस्या अब होगी खत्म! विधायक जेठानंद व्यास ने अधिकारियों को दिए 'त्वरित एक्शन' के निर्देश

India-1stNews



​– अंडर ब्रिज और अंडर पास का रास्ता साफ: बिजली पोल, पानी और सीवरेज लाइनें शिफ्ट करने के आदेश; बजट हो चुका है स्वीकृत

– डिप्टी सीएम और ACS से मुलाकात के बाद एक्शन में विधायक: बोले- राज्य सरकार गंभीर है, किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं

​बीकानेर, 11 दिसंबर (गुरुवार)।बीकानेर शहर की लाइफलाइन को बाधित करने वाली कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने अब मोर्चा संभाल लिया है।

​गुरुवार को विधायक ने पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग, बीकेसीएल, नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों फाटकों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में अब किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए।

​"बजट स्वीकृत है, बाधाएं हटाओ"

​विधायक व्यास ने कहा कि राज्य सरकार इस समस्या के समाधान को लेकर पूर्णतया गंभीर है और इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए:

  • ​यूटिलिटी शिफ्टिंग: अंडर ब्रिज और अंडर पास बनाने के स्थान पर आ रहे विद्युत पोल, पेयजल पाइप लाइनें और नाले/सीवरेज सिस्टम को शिफ्ट करने का काम प्राथमिकता से किया जाए।
  • ​भूमि अधिग्रहण: विधायक ने प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रगति की जानकारी ली और प्रक्रिया तेज करने को कहा।


​डिप्टी सीएम से मिले थे विधायक

​विधायक ने बताया कि रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम शुरू करें। उन्होंने हाल ही में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की थी। एसीएस गुप्ता ने भी अधिकारियों को रेलवे फाटकों से जुड़े कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए हैं।

​विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि प्रत्येक अधिकारी सरकार की मंशा को समझे और इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए, ताकि बीकानेर की जनता को जाम से मुक्ति मिल सके।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement