Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में खाकी और गैंगस्टर का गठजोड़? रोहित गोदारा ने बेवा को दी धमकी- 'RPS संजय बोथरा पर किया केस वापस ले लो, वरना अंजाम भुगतना'

India-1stNews



​– आईजी से गुहार: पीड़िता अल्ताफ बानो ने सौंपा ज्ञापन; आरोप- पूर्व कोटगेट SHO और वर्तमान में अजमेर CO ट्रैफिक संजय बोथरा दिलवा रहे हैं धमकियां

– खौफनाक कॉल: बेटे इमरान को वॉट्सएप पर धमकाया- 'तेरे को कितनी बार समझाया, समझ नहीं आ रहा क्या...'; पुलिस महकमे में हड़कंप

​बीकानेर, 3 जनवरी (शनिवार)।बीकानेर में एक बेवा महिला, उसके बेटे और भाई को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह धमकी किसी फिरौती के लिए नहीं, बल्कि आरपीएस (RPS) अधिकारी संजय बोथरा के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमा वापस लेने के लिए दी गई है।

​आरोप है कि धमकी देने वाला कोई और नहीं, बल्कि कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा है। पीड़िता अल्ताफ बानो (निवासी: सुनारों की बगेची के पीछे, गंगाशहर रोड) ने आईजी रेंज हेमंत शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

​क्या है पूरा विवाद? (फ्लैशबैक)

​पीड़िता के अनुसार, यह मामला तब का है जब संजय बोथरा बीकानेर के कोटगेट थाने में प्रभारी (SHO) थे।

  • ​आरोप: उस दौरान बोथरा ने पीड़िता के बेटे जावेद खान और उसके दोस्त गोवर्धन चौधरी को पुलिस कस्टडी में प्रताड़ित किया था।
  • ​बदसलूकी: जब अल्ताफ बानो शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो आरोप है कि बोथरा ने उनके और अन्य महिलाओं के साथ अभद्रता की और स्त्री लज्जा भंग की।
  • ​कोर्ट केस: इस मामले में संजय बोथरा के खिलाफ बीकानेर जिला एवं सेशन न्यायालय में मामला विचाराधीन है और पीड़िता का दावा है कि अधिकारी को सजा होने की पूरी संभावना है।

​गैंगस्टर की एंट्री: 'केस वापस ले, वरना...'

​पीड़िता ने बताया कि संजय बोथरा (वर्तमान में सीओ ट्रैफिक, अजमेर) मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

  1. ​पहले: हिस्ट्रीशीटर उम्मेद सिंह उर्फ गोल्डी के जरिए भाई फिरोज खान को धमकियां दिलवाई गईं।
  2. ​अब रोहित गोदारा: हाल ही में पीड़िता के बेटे इमरान को वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताया।
    • ​ऑडियो में धमकी: "तेरे को कितनी बार समझाया... बात समझ नहीं आ रही क्या... केस वापस ले लो नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना।"

​कोटगेट पुलिस पर भी प्रताड़ना के आरोप

​पीड़िता ने अपनी शिकायत में स्थानीय पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

  • ​आरोप: संजय बोथरा की शह पर कोटगेट पुलिसकर्मी उनके घर आते हैं, सामान बिखेर देते हैं। घर के सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और गाड़ियां जबरदस्ती उठाकर ले जाते हैं। एसपी को शिकायत करने के बावजूद बोथरा के प्रभाव के कारण सुनवाई नहीं हो रही।

​पुलिस जांच: क्या वाकई गोदारा था?

​गैंगस्टर का नाम सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

  • ​जाँच के बिंदु: पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क ट्रेल की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कॉल वास्तव में रोहित गोदारा ने किया था या किसी ने उसका नाम लेकर डराने की कोशिश की है।
  • ​मांग: पीड़िता ने संजय बोथरा, उम्मेद सिंह और रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज कर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement