Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में चाकूबाजी: चौंखूंटी रोड पर साहिल को घेरकर मारा चाकू, सीने में गहरे घाव; जुनैद-आदिल समेत 5 पर FIR

India-1stNews



– सरेराह वारदात: रामपुरा बस्ती निवासी साहिल पर जुनैद और आदिल ने साथियों संग किया जानलेवा हमला; महाराणा प्रताप गेट के पास मची सनसनी

– पीबीएम में भर्ती: सीने पर गहरे वार से लहुलुहान हुआ युवक; मां की रिपोर्ट पर कातिलाना हमले (Attempt to Murder) का केस दर्ज

बीकानेर, 25 फरवरी (बुधवार)। शहर के चौंखूंटी रोड पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए एक युवक पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के सीने पर घातक चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

दोस्त के साथ घर लौट रहा था साहिल

​जानकारी के अनुसार, रामपुरा बस्ती (गली नंबर 11) निवासी साहिल (पुत्र फारूख) अपने दोस्त समीर के साथ बाइक पर कोटगेट से रामपुरा बस्ती की ओर जा रहा था। जैसे ही वे चौंखूंटी रोड स्थित महाराणा प्रताप गेट के पास पहुँचे, दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

बचाव में दोस्त भागा, साहिल पर बरसे चाकू

​हमलावरों के इरादे भांपकर साहिल का दोस्त समीर तो बाइक से उतरकर जान बचाकर भाग निकला, लेकिन बदमाश साहिल पर टूट पड़े। आरोपियों ने साहिल के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकूओं से कई वार किए। साहिल मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और बदमाश मौके से फरार हो गए।

जुनैद और आदिल के खिलाफ मामला दर्ज

​नयाशहर थाना पुलिस ने घायल साहिल की मां रुकसाना बानो की रिपोर्ट पर आरोपी जुनैद, आदिल और 3-4 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज किया है। सीआई नयाशहर कविता पूनिया ने बताया कि पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल वारदात के पीछे की पुरानी रंजिश या अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562