Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पुलिस का गुडवर्क: पार्किंग से स्कूटी चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार; 3 और बाइक चोरी का खुला राज

India-1stNews



​– सागर रोड का रहने वाला है आरोपी: 24 जनवरी को हुई चोरी का 6 दिन में पर्दाफाश; आईजी हेमंत शर्मा और एसपी कावेंद्र सागर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

– रिकवरी: चोरी गई स्कूटी बरामद; आरोपी कमल कुमार ने पूछताछ में कबूलीं तीन मोटरसाइकिल चोरी की और वारदातें

​बीकानेर, 2 फरवरी (सोमवार)। बीकानेर में वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में जेएनवीसी (JNVC) थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शहर की पार्किंग से वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

​गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में न केवल स्कूटी चोरी की बात कबूली, बल्कि तीन अन्य बाइक चोरी की वारदातों का भी खुलासा कर दिया है। पुलिस अब उससे चोरी की गई बाइकों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

​24 जनवरी को चोरी, 26 को मुकदमा, अब गिरफ्तारी

​थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि मामले की शुरुआत 26 जनवरी को दर्ज एक रिपोर्ट से हुई थी। परिवादिया ने रिपोर्ट दी थी कि 24 जनवरी की दोपहर को उसने अपनी स्कूटी पार्किंग में खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। एसपी कावेंद्र सिंह सागर और एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की।

​CCTV फुटेज से मिली पहचान

​सीओ (सदर) अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और संदिग्धों से पूछताछ की।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल कुमार (पुत्र राजेश कुमार, निवासी सागर रोड, बीकानेर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई स्कूटी बरामद कर ली गई है।

​3 बाइक चोरी भी कबूली

​पुलिस के लिए यह दोहरी सफलता है। आरोपी कमल कुमार ने रिमांड के दौरान स्वीकार किया है कि उसने शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन मोटरसाइकिलें भी चोरी की हैं। पुलिस अब इन वाहनों को रिकवर करने में जुटी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement