Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में आईजी की 'स्पेशल स्ट्राइक': पकड़ा शराब से भरा ट्रक; बुरादे के नीचे छिपी थी 1 करोड़ की अवैध शराब

India-1stNews



– बड़ा धमाका: आईजी ओमप्रकाश के अभियान के तहत एएसपी पवन कुमार भदौरिया के सुपरविजन में बड़ी सफलता; 980 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त

– शातिर तस्करी: लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी खेप; ट्रक सहित हिंडौर निवासी तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर, 27 फरवरी (शुक्रवार)। बीकानेर रेंज के नए आईजी ओमप्रकाश द्वारा पदभार संभालते ही दिए गए कड़े संदेश का असर दिखने लगा है। आईजी की स्पेशल टीम ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा एक ट्रक (नंबर RJ 07 GD 0669) जब्त किया है। पकड़ी गई शराब की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

बुरादे की आड़ में 'नशे का कारोबार'

​आईजी की स्पेशल टीम के प्रभारी सुरजीत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारतमाला एक्सप्रेस-वे के जरिए शराब की एक बड़ी खेप तस्करी की जा रही है। नापासर एसएचओ सुषमा कुमारी के सहयोग से टीम ने नाकेबंदी कर ट्रक को रुकवाया। प्रथम दृष्टया ट्रक में लकड़ी का बुरादा भरा नजर आ रहा था, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो बुरादे की बोरियों के नीचे 980 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

​पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अब्दुल गभार (पुत्र जुनाब अली), निवासी हिंडौर को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि यह शराब पंजाब या हरियाणा से तस्करी कर गुजरात की ओर ले जाई जा रही थी। एएसपी पवन कुमार भदौरिया के सुपरविजन में पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट के 'किंगपिन' तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

एक्शन लेने वाली जांबाज टीम

​इस बड़ी सफलता में आईजी की स्पेशल टीम के प्रभारी सुरजीत कुमार, नापासर एसएचओ सुषमा कुमारी, विमलेश कुमार, बाबूलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल, सीताराम और सुखजोत की मुख्य भूमिका रही। आईजी ने पूरी टीम को इस शानदार कामयाबी पर बधाई दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562