Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर के लिए 'भजनलाल' सरकार का बड़ा ऐलान: ग्रामीण सड़कों के लिए 35 करोड़ का बजट, MS कॉलेज में पीजी और PBM में न्यूरो कैथ लैब

India-1stNews



– बुनियादी ढांचा: ग्रामीण क्षेत्रों की टूटी सड़कों की सुधरेगी सूरत; डूंगरगढ़, नोखा और लूणकरणसर को मिले करोड़ों के 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट

– स्वास्थ्य और शिक्षा: पीबीएम में 7 करोड़ से होगा अत्याधुनिक विस्तार; एमएस कॉलेज में 5 विषयों में शुरू होगी पीजी की पढ़ाई

– विजन: संभाग मुख्यालय होने के नाते बीकानेर में बनेगी नई 'टाउन प्लानिंग', आमजन को मिलेंगे सस्ते मकान और प्लॉट

जयपुर/बीकानेर, 28 फरवरी (शनिवार)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान बीकानेर जिले के विकास को नई ऊंचाई देने वाली घोषणाएं की हैं। बॉर्डर एरिया में पानी की किल्लत दूर करने से लेकर शहर के व्यवस्थित विस्तार के लिए नई टाउन प्लानिंग तक, सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है।

1. सड़कों का जाल: 35 करोड़ से सुधरेगा आवागमन

​ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण की घोषणा की है:

  • डूंगरगढ़: ऊपनी-पुन्दलसर (4.80 करोड़) और धीरेदेसर चोटियान-मोमासर (4.80 करोड़) की मिसिंग लिंक सड़कें बनेंगी। दुलचासर-भोजास मार्ग पर 6 करोड़ की लागत से आरयूबी (RUB) का निर्माण होगा।
  • लूणकरणसर: जैतपुर (रायका चक)-शेरपुरा-19 एमकेडी तक नई संपर्क सड़क (8.50 करोड़) स्वीकृत।
  • बीकानेर ग्रामीण: कीकासर से गरबदेसर वाया कनवासर मिसिंग लिंक (6.80 करोड़)।
  • नोखा: नोखा गांव से सुरपुरा तक 12 किमी की मिसिंग लिंक सड़क (4.50 करोड़)।

2. स्वास्थ्य: PBM में न्यूरो और आई केयर का विस्तार

​पीबीएम अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 7 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है:

  • न्यूरो कैथ लैब: गंभीर न्यूरो रोगों के इलाज के लिए आधुनिक कैथ लैब स्थापित होगी।
  • रेटिना सर्जरी: आंखों की जटिल सर्जरी के लिए पीबीएम को अत्याधुनिक उपकरण मिलेंगे।
  • NDPS कोर्ट: वकीलों की पुरानी मांग पर बीकानेर में विशेष NDPS कोर्ट की स्थापना होगी।

3. शिक्षा: MS कॉलेज में अब पीजी की पढ़ाई

​छात्राओं के लिए जिले के सबसे बड़े कॉलेज महारानी सुदर्शन (MS) कॉलेज को बड़ी सौगात मिली है। अब यहाँ हिन्दी, इतिहास, समाज शास्त्र, भौतिक शास्त्र और प्राणी शास्त्र जैसे 5 प्रमुख विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) शुरू हो सकेगी।

4. पेयजल और बिजली

  • खाजूवाला व पुगल: खाजूवाला के 17 KHM और पुगल के किशनपुरा व पार्वती तलाई में पेयजल सुधार के लिए करोड़ों का बजट।
  • देशनोक: देशनोक क्षेत्र के लिए 750 करोड़ की बड़ी पेयजल परियोजना की घोषणा।
  • कोलायत: गिर्राजसर में सहायक अभियंता (विद्युत) कार्यालय खुलेगा।

5. नई टाउन प्लानिंग: सस्ता आशियाना

​संभाग मुख्यालय होने के नाते बीकानेर के लिए नई टाउन प्लानिंग तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य शहर का व्यवस्थित विकास करना और आम लोगों को सस्ती दरों पर भूखंड और मकान उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आकर बसने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।


Post a Comment

0 Comments