Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में आज 'खेजड़ी महाकुंभ': हजारों लोगों के साथ रविंद्र भाटी भरेंगे हुंकार; शहर बंद, कई रास्ते डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह गाइड

India-1stNews



​– आर-पार की लड़ाई: खेजड़ी कटाई रोकने के लिए कानून बनाने की मांग; 36 कौम और संत समाज का जमावड़ा

– बीकानेर बंद: क्षत्रिय सभा से लेकर केईएम रोड तक सबने दिया समर्थन; शहर में चक्काजाम जैसे हालात की संभावना

​बीकानेर, 2 फरवरी (सोमवार)। पर्यावरण संरक्षण और 'खेजड़ी' को बचाने की मुहिम अब एक जनआंदोलन बन चुकी है। सोमवार (2 फरवरी) को पर्यावरण संघर्ष समिति के बैनर तले बीकानेर में 'महापड़ाव' का शंखनाद होने जा रहा है।

​इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य खेजड़ी की कटाई पर पूर्ण रोक लगाने के लिए कड़े कानून की मांग करना है। आंदोलन की गूंज सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और अभिमन्यु पूनिया समेत कई दिग्गज नेता और संत समाज बीकानेर पहुंच रहे हैं।

​महापड़ाव का पूरा कार्यक्रम

​महापडाव के संयोजक परसाराम और संघर्ष समिति के संयोजक रामगोपाल बिश्नोई ने बताया की सुबह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा होगी। जनसभा के बाद जुलूस के रूप में भीड़ बिश्नोई धर्मशाला (अंबेडकर सर्किल के पास) पहुंचेगी, जहां अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू होगा। इस दौरान 'खेजड़ी की बेटी' नाटक का मंचन, भजन संध्या और रात्रि जागरण होगा। यह आयोजन मुकाम पीठाधीश्वर रामानंद महाराज के सानिध्य में होगा।

​रविंद्र भाटी की एंट्री से बढ़ा पारा

​शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐलान किया है कि वे इस महापड़ाव का हिस्सा बनेंगे।  भाटी लगातार गोचर, ओरण और खेजड़ी बचाने को लेकर मुखर रहे हैं। उनके आने की खबर से युवाओं में भारी उत्साह है। उनके अलावा पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और सरपंच भी मंच साझा करेंगे।

​बाजार रहेंगे बंद, व्यापारियों का पूरा समर्थन

​पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई की अपील का व्यापक असर हुआ है। आंदोलन को समर्थन देने और शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रमुख बाजारों ने बीकानेर बंद की घोषणा की है।

  • ​ये संगठन हैं साथ: क्षत्रिय सभा, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, सट्टा बाजार, गणपति प्लाजा, खंजाची मार्केट, केईएम रोड, भैरूजी गली और जैन मार्केट।


​ट्रैफिक एडवाइजरी: आज इन रास्तों पर न जाएं

​पुलिस ने 50 हजार लोगों की भीड़ और वाहनों के काफिले को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप घर से निकल रहे हैं, तो यह रूट चार्ट जरूर देख लें:

​1. श्रीडूंगरगढ़-जयपुर रोड से आने वाले वाहन:

  • ​रूट: जयपुर बाईपास -> नापासर चौराहा -> कैमल फार्म -> शिवबाड़ी चौराहा -> पॉलिटेक्निक कॉलेज।
  • ​पार्किंग: आईटीआई कॉलेज (ITI College)।

​2. गंगानगर, पंजाब, हरियाणा, लूणकरनसर वाले वाहन:

  • ​रूट: बीछवाल बाईपास -> जयपुर बाईपास -> नापासर चौराहा -> शिवबाड़ी -> पॉलिटेक्निक कॉलेज।
  • ​पार्किंग: आईटीआई कॉलेज।

​3. जैसलमेर, कोलायत, बज्जू वाले वाहन:

  • ​रूट: गांधी प्याऊ -> शोभासर चौराहा -> बाईपास होकर कलप्तरू तिराहा -> बीछवाल बाईपास -> जयपुर बाईपास -> शिवबाड़ी -> पॉलिटेक्निक कॉलेज।
  • ​पार्किंग: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर।

​4. खाजूवाला, छत्तरगढ़ वाले वाहन:

  • ​रूट: शोभासर चौराहा -> कलप्तरू तिराहा -> बीछवाल बाईपास -> जयपुर बाईपास -> शिवबाड़ी -> पॉलिटेक्निक कॉलेज।
  • ​पार्किंग: पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर।

​5. नोखा, नागौर, जोधपुर वाले वाहन:

  • ​रूट: देशनोक -> पलाना -> भीनासर चुंगी -> जैन कॉलेज (5 नं. रोड) -> रानी बाजार ओवरब्रिज -> मेडिकल कॉलेज चौराहा -> पॉलिटेक्निक कॉलेज।
  • ​पार्किंग: डूंगर कॉलेज
  • ​(वैकल्पिक रूट: उदयरामसर बाईपास से कैमल फार्म होते हुए भी आ सकते हैं)

​जुलूस के दौरान यहां रहेगा डायवर्जन:

दोपहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज से बिश्नोई धर्मशाला तक जुलूस निकलेगा। इस दौरान मेडिकल कॉलेज चौराहा, अंबेडकर सर्किल और तुलसी सर्किल पर यातायात पूरी तरह डायवर्ट रहेगा। आमजन से अपील है कि वे इन रास्तों से बचें।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement