Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में 'ऑपरेशन क्लीन': ANTF और पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, बैग में छिपाकर ले जा रहा था 'मौत का सामान'

India-1stNews



– संयुक्त कार्रवाई: बीकानेर-गंगानगर ANTF और नापासर पुलिस ने बिछाया जाल; तस्कर सोहनलाल के बैग से निकली लाखों की अफीम

– सख्त निर्देश: ANTF आईजी विकास कुमार और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर की रणनीति ने तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी

बीकानेर, 17 फरवरी (मंगलवार)। बीकानेर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान 'हंटर' की तरह काम कर रहा है। ANTF बीकानेर, ANTF गंगानगर और नापासर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 3 किलो 20 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिससे अब नेटवर्क के अन्य राज उगलवाने की तैयारी की जा रही है।

बैग में छिपाकर ले जा रहा था 'मौत का सामान'

​जानकारी के अनुसार, ANTF आईजी विकास कुमार सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर को सूचना मिली थी कि हाईवे क्षेत्र में अफीम की एक बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़ के सुपरविजन में टीम ने नापासर इलाके में घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे सोहनलाल को रुकवाकर उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें 3 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद हुई।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

​इस सफल ऑपरेशन में नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत के नेतृत्व में टीम ने तत्परता दिखाई। वहीं, ANTF टीम के भानू प्रताप और अवतार सिंह ने इस पूरे मामले में विशेष भूमिका निभाई, जिनकी सटीक सूचना और तकनीकी मदद से आरोपी दबोचा गया।

सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

​पुलिस अब आरोपी सोहनलाल से यह जानने का प्रयास कर रही है कि अफीम की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और बीकानेर में इसे किन-किन सप्लायरों तक पहुँचाया जाना था। आशंका जताई जा रही है कि इसके तार अंतरराज्यीय तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562