Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पुलिस ने लूट कांड का किया पर्दाफाश; मां-बेटी से पर्स छीनने वाले 'लोरेंस' और 'ओमशला' गिरफ्तार

India-1stNews



​– लुटेरों का पर्दाफाश: जेल रोड पर स्कूटी सवार मां-बेटी से पर्स छीनकर हुए थे फरार; पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा।

– आरोपियों की पहचान: कोटगेट निवासी 'धीरज उर्फ लोरेंस' और नोखा का 'ओमप्रकाश उर्फ ओमला' चढ़े हत्थे; बरामद हुआ लूटा गया माल।

– टीम की मेहनत: थानाधिकारी सविता डाल की अगुवाई में कांस्टेबल विजय और टीम ने दिन-रात एक कर आरोपियों को किया नामजद।

​बीकानेर, 17 मार्च (मंगलवार)।शहर में बढ़ती झपट्टाबाजी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनवरी माह में हुई एक लूट की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक महिला और उसकी बेटी को निशाना बनाया था।

​मंदिर से लौटते समय हुआ था हमला

​जानकारी के अनुसार, बीती 21 जनवरी को पूजा सोनी अपनी पुत्री स्वाती सोनी के साथ सट्टा बाजार स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने गई थीं। शाम को घर लौटते समय जब वे जेल सर्कल से जेल रोड के बीच जोशी होटल के पास पहुँचीं, तभी पीछे से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने चलती स्कूटी पर झपट्टा मारा और महिला के हाथ से लेडीज पर्स छीनकर रफूचक्कर हो गए।

​तकनीकी साक्ष्य और 'लॉरेंस' की गिरफ्तारी

​कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परंपरागत पुलिसिंग (मुखबिर तंत्र) का सहारा लिया। टीम की मेहनत रंग लाई और दो आरोपियों को नामजद किया गया:

  1. ​धीरज उर्फ लोरेंस: निवासी नायकों का मोहल्ला, कोटगेट।
  2. ​ओमप्रकाश उर्फ ओमला: निवासी नोखा मंडी, वार्ड नंबर 23।

​कोर्ट ने भेजा जेल

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल बरामद कर लिया है। मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र और विशेष रूप से कांस्टेबल विजय की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने केस को सुलझाने में अहम साक्ष्य जुटाए।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement