Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: परीक्षा में 'सामूहिक नकल' का वीडियो वायरल; टीचर क्लास छोड़कर हुईं गायब, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

India-1stNews



​– नोखा के माडिया गांव की घटना: 11वीं कक्षा के इतिहास (History) के पेपर में छात्रों ने जमकर की नकल; एक-दूसरे की कॉपियां बदलकर लिखते दिखे छात्र।

– लापरवाही का आलम: क्लासरूम से नदारद थीं ड्यूटी टीचर धापी मेघवाल; खाली मैदान छोड़ते ही छात्रों ने बना लिया नकल का 'अड्डा'।

– गाज गिरी: जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद शिक्षिका को किया सस्पेंड; सीबीईओ की रिपोर्ट में पुष्टि।

​नोखा (बीकानेर), 17 मार्च (मंगलवार)।बीकानेर जिले के नोखा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माडिया में परीक्षा की शुचिता तार-तार होने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को हुई 11वीं कक्षा की स्थानीय परीक्षा के दौरान छात्र बेखौफ होकर सामूहिक नकल करते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​टीचर बाहर, छात्र नकल में व्यस्त

​जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) किशनदान चारण ने बताया कि प्रदेश में इन दिनों 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही हैं। 16 मार्च (सोमवार) को 11वीं क्लास का इतिहास का पेपर था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्लासरूम में कोई वीक्षक (टीचर) मौजूद नहीं है और स्टूडेंट्स एक-दूसरे की कॉपियां हाथ में लेकर बेधड़क नकल कर रहे हैं।

​जांच में खुली पोल

​मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सीबीईओ (CBEO) के माध्यम से इसकी जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि उस समय क्लासरूम में L-1 टीचर धापी मेघवाल की ड्यूटी लगाई गई थी।​ शिक्षिका अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय क्लास छोड़कर बाहर चली गई थीं।​ टीचर की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर छात्रों ने न केवल नकल की, बल्कि इसका वीडियो भी बना लिया।

​कड़ा एक्शन: शिक्षिका सस्पेंड

​कर्तव्य में लापरवाही और परीक्षा की गोपनीयता भंग होने के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका धापी मेघवाल को सस्पेंड कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं में इस तरह की कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement