Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बस की टक्कर से 17 साल की कुसुम की मौके पर मौत

India-1stNews



​– आमने-सामने की भिड़ंत: बीकानेर की ओर जा रही बस ने स्कूटी सवार युवती को मारी जोरदार टक्कर; मौके पर ही थमी सांसें।

– शिनाख्त: अंबेडकर सर्किल निवासी कुसुम सैनी के रूप में हुई पहचान; परिजनों में मचा कोहराम।

– सेवादार की पहल: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के आमिर कायमखानी ने शव को पहुँचाया पीबीएम मोर्चरी।

​बीकानेर, 28 मार्च (शनिवार)।बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवती की जान चली गई। हादसा रायसर के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बस और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​हाइवे पर लगा लंबा जाम

​हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

​मानवीय पहल और पहचान

​स्कूटी से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतका की पहचान अंबेडकर सर्किल निवासी कुसुम सैनी (17) के रूप में हुई है। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार आमिर कायमखानी ने तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने मानवीय पहल करते हुए एम्बुलेंस की मदद से शव को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मृतका के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी।

​सवालों के घेरे में हाईवे सुरक्षा

​बीकानेर में हाईवे पर हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गौरततलब है कि कुछ दिन पहले ही जयपुर रोड पर जैन ढाबा के पास सविता महावर नामक महिला की भी ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने पुलिस प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement