Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नशे और रफ्तार का 'खूनी' खेल; 3 घंटे में 7 से ज्यादा सड़क हादसे, घायल सभी युवक नशे में धुत

India-1stNews



​– सनसनीखेज आंकड़े: शाम 7 से रात 10 बजे के बीच लूणकरणसर की सड़कों पर नशेड़ियों की बाइकें बनीं 'यमराज'।

– युवाओं पर नशे का साया: घायलों में 20 साल से कम उम्र के 3 युवक भी शामिल; नशा और ओवरस्पीड ने उजाड़ीं घर की खुशियां।

– टाइगर फोर्स की मदद: प्रदेशाध्यक्ष महीपाल सिंह और टीम ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल; क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर जताई गहरी चिंता।

​बीकानेर, 21 मार्च (शनिवार)। बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे में शनिवार रात नशे और तेज रफ्तार का ऐसा तांडव देखने को मिला जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। महज तीन घंटों के अंतराल में अलग-अलग स्थानों पर हुए आधा दर्जन से अधिक हादसों ने यह साबित कर दिया है कि युवा पीढ़ी नशे के दलदल में किस कदर धंसती जा रही है।

​3 घंटे में एक के बाद एक हादसे

​सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महीपाल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच लूणकरणसर क्षेत्र में सड़क हादसों की झड़ी लग गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें कालू टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया। इसके बाद अलग-अलग जगहों से घायल युवक अस्पताल पहुँचते रहे। एक हादसे में तो नशे में धुत होकर पैदल चल रहा युवक ही बाइक की चपेट में आ गया।

​अस्पताल में खुला 'नशे का राज'

​जब टाइगर फोर्स की टीम और पुलिस अस्पताल पहुँची, तो वहां का नजारा देख सब दंग रह गए। अस्पताल में भर्ती आधा दर्जन से अधिक सभी युवक नशे की हालत में थे। डॉक्टरों ने भी पुष्टि की की घायलों ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों का सेवन कर रखा था, जिसके कारण वे बाइक पर संतुलन नहीं बना पाए।

​चिंताजनक: नाबालिगों में बढ़ता नशा

​सबसे डराने वाली बात यह रही कि घायलों में तीन युवक 20 वर्ष से कम आयु के हैं। लूणकरणसर और आसपास के क्षेत्रों में सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य नशों के बढ़ते जाल ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। महीपाल सिंह ने कहा कि नशे में वाहन चलाना न केवल खुद के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले निर्दोष लोगों के लिए भी मौत का पैगाम बन रहा है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement