Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 महीने से फरार अफीम सप्लायर ईस्माइल खान गिरफ्तार; फलौदी के 'कानजी की सिड्ड' में दी दबिश

India-1stNews



– गिरफ्त में तस्कर: 22 किलो अफीम तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर था ईस्माइल; पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिरों के जाल में फंसा आरोपी।

– फरारी का अंत: अक्टूबर से भूमिगत होकर पुलिस को छका रहा था आरोपी; फलौदी जिले के बाप थाना क्षेत्र से दबोचा।

– कड़ा संदेश: रेंज आईजी ओमप्रकाश मेघवाल और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत हुई कार्रवाई।

बीकानेर, 14 मार्च (शनिवार)।बीकानेर की बज्जू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले पांच महीनों से फरार चल रहे मुख्य अफीम सप्लायर ईस्माइल खान उर्फ इस्लाम खां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी फलौदी जिले के बाप थाना क्षेत्र के 'कानजी की सिड्ड' गांव का निवासी है।

22 किलो अफीम से जुड़ा है मामला

​यह पूरी कार्रवाई पिछले साल 7 अक्टूबर को हुई एक गिरफ्तारी से जुड़ी है। तब बज्जू पुलिस ने बांगड़सर गांव के चक 10 केएम रोही से नबाब खां को 22 किलो 285 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में नबाब खां ने खुलासा किया था कि उसे यह अफीम ईस्माइल खान ने सप्लाई की थी। तभी से पुलिस ईस्माइल की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर फरारी काट रहा था।

तकनीकी टीम और दबिश का असर

​बज्जू थानाधिकारी जगदीश पांडर की अगुवाई में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर फलौदी के 'मुसलमानों का बास' (कानजी की सिड्ड) में घेराबंदी की। शातिर आरोपी को भागने का मौका दिए बिना पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अफीम की खेप कहाँ से लाता था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम

​इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश पांडर के साथ सहायक उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा, कांस्टेबल जोगेंद्र जाखड़ और भगवानाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब डोडा पोस्त और अन्य नशीले पदार्थों के खरीद-बिक्री के नेटवर्क को खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments