Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: अश्लील पोस्ट और पुलिस की 'सुस्ती' से परेशान महिला ने खाया जहर; सुजानदेसर की घटना, एक माह से थाने के चक्कर काट रहा था परिवार

India-1stNews



– सिस्टम पर सवाल: पीड़िता का आरोप— 'तीन बार थाने गई पर नहीं मिली मदद'; आरोपी युवक लगातार वीडियो कॉल कर कर रहा था ब्लैकमेल।

– सनसनीखेज: बिहार के युवक ने सोशल मीडिया पर डालीं निजी तस्वीरें; रविवार सुबह पीड़िता ने पीया कीटनाशक, पीबीएम में इलाज जारी।

बीकानेर/गंगाशहर, 8 मार्च (रविवार)। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के सुजानदेसर इलाके में रविवार को एक महिला ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि एक युवक उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था और पुलिस को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल

​पीड़िता मूल रूप से बिहार के गया की रहने वाली है और उसका विवाह 4 साल पहले सुजानदेसर में हुआ था। परिजनों के अनुसार, पिछले एक महीने से बिहार निवासी धनंजय नामक युवक महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी उसे लगातार वीडियो कॉल करता था और उसकी निजी तस्वीरों को अश्लील तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप

​पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे पिछले एक महीने से गंगाशहर पुलिस थाने के चक्कर काट रहे थे। परिवार ने बताया कि वे तीन बार थाने गए और लिखित परिवाद भी दिया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी के हौसले इतने बढ़ गए कि उसने ब्लैकमेलिंग और अश्लील पोस्ट जारी रखीं। लोकलाज और पुलिस की बेरुखी से टूटकर रविवार सुबह सुमन ने पशुओं के कीड़े भगाने वाला केमिकल पी लिया।

हालत खतरे से बाहर, अब जागी पुलिस

​गनीमत रही कि परिजनों को समय रहते पता चल गया और उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी जान बच गई। घटना के बाद जब मामला मीडिया और उच्च अधिकारियों तक पहुँचा, तो गंगाशहर पुलिस हरकत में आई। रविवार शाम पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुँचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562