Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 'आगाज़' के मंच से शहीदों को 'रक्त' का नमन; गंगाशहर में जुटा युवाओं का सैलाब, 261 यूनिट रक्तदान कर रचा इतिहास

India-1stNews



​– इंकलाब की गूंज: शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण आयोजन; देशभक्ति के नारों से गूंजा अरुणोदय विद्या मंदिर।

– सेवा का संकल्प: 261 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, 147 अन्य युवाओं ने भविष्य के लिए कराया रजिस्ट्रेशन।

– बड़ी टीम, बड़ी सफलता: संयोजक गोविंद सारस्वत और विद्यालय संचालक अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने संभाला मोर्चा।

​बीकानेर, 23 मार्च। आज शहीद दिवस के अवसर पर बीकानेर सहित देशभर में वीर शहीदों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। इसी कड़ी में 'टीम आगाज़ - एक बदलाव' द्वारा गंगाशहर स्थित अरुणोदय विद्या मंदिर में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई।

​वरिष्ठ जनों ने किया शुभारंभ

​शिविर का शुभारंभ मोहन सुराणा, रामचन्द्र आचार्य और महेश ओझा ने शहीदों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के संयोजक गोविंद सारस्वत 'जीजीवाला' ने बताया कि इस पुनीत आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ माँ भारती के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु सुमन छाजेड़, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, प्रकाश मेघवाल, जसकरण मारू, मुखराम जाखड़, अंकित शर्मा, हिमांशु टाक, स्वाति छाजेड़, राजश्री कच्छावा, जगदीश सोनी, शिव प्रजापत और शिव गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

​चिकित्सकीय टीम का सराहनीय सहयोग

​शिविर में पी.बी.एम. अस्पताल की टीम से डॉ. ऋषि सुथार (सहायक आचार्य), योगेन्द्र भाटी, ओमप्रकाश मोदी, रीना चौधरी, राजश्री राठौड़, जितेन्द्र गहलोत तथा जन सेवा ब्लड सेंटर से डॉ. कुनाल, सूर्य प्रकाश सोनी, धीरज सलोनी, मानसी एवं साकेत ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

​सफलता के पीछे 'टीम आगाज़' की मेहनत

​आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम ने जी-जान लगा दी। इसमें विशेष रूप से:

रामचंद्र आचार्य, महेश ओझा, मुखराम जाखड़, सूर्य प्रकाश ओझा, वीरेंद्र ओझा, अभिषेक आचार्य, विकास शर्मा, प्रदीप सारस्वत, दिलीप सोनी, राजेश नाथ, सुनील राव, अर्जुन सिंह, आशीष सोलंकी, आकाश ओझा, प्रशांत, प्रशांत ओझा, रामप्रताप, बुलाकी गिरी, श्याम निर्मोही, मुकुल गहलोत, बरकत अली, रफ्तार खान, तनवीर कायमखानी, अब्बास कायमखानी, उमेश राव, ज्ञानप्रकाश मारू, अरुण कल्ला, हेमंत सेवग, हेमंत कातेला, सुनील जाजड़ा, गणेश श्रीमाली, उमेश जाजड़ा और अर्जुन प्रजापत का विशेष योगदान रहा।

​शिविर के दौरान विद्यालय परिसर में बेड, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अंत में संस्था ने सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।







Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement