Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गैस संकट: कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक; घरेलू गैस अब इतने दिन बाद ही होगी बुक, शादियों के सीजन में मची खलबली

India-1stNews



– युद्ध का असर: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते तेल कंपनियों ने गैस एजेंसियों को भेजा मैसेज; नए ऑर्डर लेने पर लगाई रोक।

– नियमों में सख्ती: केंद्र सरकार ने बदला नियम; अब एक सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही कर सकेंगे दूसरी रीफिल बुकिंग।

– दोहरी मार: दो दिन पहले ही बढ़े थे दाम; ₹913 हुआ घरेलू और ₹1883 पहुँचा कॉमर्शियल सिलेंडर का भाव।

बीकानेर/जयपुर, 9 मार्च (सोमवार)। मध्य-पूर्व के देशों में चल रहे युद्ध का असर अब राजस्थान के होटल-रेस्टोरेंट और शादी-समारोहों के किचन तक पहुँच गया है। तेल कंपनियों ने एलपीजी (LPG) के घटते स्टॉक को देखते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फिलहाल केवल घरेलू गैस सप्लाई पर ही फोकस करें।

एजेंसियों को 'नो ऑर्डर' का मैसेज

​नाम न छापने की शर्त पर एक गैस डीलर्स ने बताया कि कंपनियों ने देर रात मैसेज भेजकर कॉमर्शियल सिलेंडर के नए ऑर्डर लगाने पर रोक लगा दी है। जिन डीलर्स के पास स्टॉक सीमित है, उन्हें अगले आदेश तक सप्लाई रोकने को कहा गया है। इसका सबसे बड़ा असर औद्योगिक इकाइयों और होटल व्यवसाय पर पड़ेगा।

शादी-समारोहों पर संकट के बादल

​मार्च और अप्रैल में राजस्थान में शादियों का बड़ा सीजन है। भारत अपनी जरूरत का 80% गैस कतर और ईरान जैसे देशों से आयात करता है। आपूर्ति बाधित होने से शादी-समारोहों में हलवाइयों के लिए खाना बनाना बड़ी चुनौती बन सकता है।

घरेलू गैस के लिए अब 25 दिन का इंतजार

​केंद्र सरकार ने घरेलू गैस की जमाखोरी रोकने के लिए 'लॉक-इन पीरियड' बढ़ा दिया है: अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर सकेंगे। पहले जहां बुकिंग के 2-3 दिन में सप्लाई मिल जाती थी, अब इसमें 7 से 10 दिन का समय लग रहा है।सरकार का मानना है कि पैनिक बुकिंग और बेवजह के स्टॉक को रोकने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था।

कीमतों में भी भारी उछाल

​बीते 48 घंटों में गैस की कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है:

  • घरेलू गैस: ₹60 की बढ़ोत्तरी के साथ अब दिल्ली/एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में यह ₹913 (बीकानेर में स्थानीय दरों के अनुसार ₹926 के करीब) मिल रहा है।
  • कॉमर्शियल गैस: ₹115 के इजाफे के साथ अब इसकी कीमत ₹1883 (बीकानेर में ₹1947 के करीब) हो गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562