Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान बोर्ड का 'सुपर ट्यूजडे': एक साथ आएगा 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट; शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दोपहर 1 बजे जारी करेंगे नतीजे

India-1stNews



​– ऐतिहासिक रिकॉर्ड: बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च में ही परिणाम; 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत के लिए 20 दिनों में जाँची गईं 64 लाख कॉपियां।

– परीक्षा का महाकुंभ: प्रदेशभर के करीब 37 लाख विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म; ग्रेडशीट और अंक तालिकाएं ऑनलाइन पोर्टल पर होंगी उपलब्ध।

– 12वीं का अपडेट: शिक्षा मंत्री ने की पुष्टि— "31 मार्च को जारी होगा कक्षा 12वीं का परिणाम।"

​अजमेर/बीकानेर, 23 मार्च (सोमवार)।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) और प्रारंभिक शिक्षा विभाग कल यानी 24 मार्च 2026, मंगलवार को प्रदेश के शिक्षा जगत में नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। कल दोपहर 01:00 बजे अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा बटन दबाकर तीनों कक्षाओं का परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।

​लाखों विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला

​कल जारी होने वाले परिणामों में पंजीकृत परीक्षार्थियों का विवरण इस प्रकार है:

  • ​कक्षा 5वीं: 13 लाख 68 हजार 947 विद्यार्थी
  • ​कक्षा 8वीं: 12 लाख 86 हजार 220 विद्यार्थी
  • ​कक्षा 10वीं: 10 लाख 68 हजार 078 विद्यार्थी

​रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन, 24 दिन में रिजल्ट

​बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं। इसके बाद मात्र 20 दिनों के भीतर 30,915 परीक्षकों ने 64,08,468 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रिकॉर्ड बनाया है। प्रतिदिन औसतन 3.20 लाख कॉपियों की जांच की गई, ताकि 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जा सके।

​कहाँ और कैसे देखें रिजल्ट?

​विद्यार्थी और अभिभावक अपना परीक्षा परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल्स पर देख सकेंगे:

  1. ​शाला दर्पण / PSP पोर्टल: (5वीं और 8वीं के लिए कंप्यूटर जनरेटेड ग्रेडशीट)
  2. ​बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in (10वीं के लिए)

​31 मार्च को आएगा 12वीं का रिजल्ट

​शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट किया कि 12वीं कक्षा (कला, विज्ञान और वाणिज्य) की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं, इसलिए इनका परिणाम तैयार करने में थोड़ा अतिरिक्त समय लगा है। 12वीं के 9.10 लाख विद्यार्थियों का इंतजार 31 मार्च को समाप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement