Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में 'लूट' का आतंक: गोगागेट सर्किल पर युवक की कार के शीशे तोड़कर ₹1 लाख की लूट!

India-1stNews



– दहशत: पुरानी गिन्नाणी निवासी संदीप गहलोत की कार को निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

– पुलिस एक्शन: कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह पहुंचे मौके पर; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, लूट की राशि पर संशय



बीकानेर, 3 मार्च (मंगलवार)। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस की गश्त और मुस्तैदी को धता बताते हुए एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गोगागेट सर्किल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और नकदी लेकर फरार हो गए।

क्या है पूरा घटनाक्रम?

​कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, पीड़ित युवक संदीप गहलोत (निवासी पुरानी गिन्नाणी) अपनी कार से जा रहा था। गोगागेट सर्किल के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और अचानक उसकी कार के शीशों पर हमला कर उन्हें तोड़ दिया। संदीप गहलोत ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसकी कार से ₹1 लाख की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल लूट की वारदात की पुष्टि तो की है, लेकिन ₹1 लाख की राशि को लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के दावों और साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है।

सीसीटीवी के भरोसे 'खाकी'

​वारदात की सूचना मिलते ही कोटगेट पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास की दुकानों व रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाया जा रहा है। थानाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

दो महीने में 50 से अधिक वारदातें: आखिर कब जागेगी पुलिस?

​बीकानेर नगरीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। पिछले दो महीनों के आंकड़े डराने वाले हैं। ​शहर में स्नैचिंग, मोबाइल लूट और चैन स्नैचिंग की 50 से अधिक वारदातें दर्ज हो चुकी हैं। ​बढ़ती वारदातों के बावजूद पुलिस का खौफ अपराधियों में नजर नहीं आ रहा है।​व्यस्त चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नकाबपोश लुटेरे वारदात कर सुरक्षित निकल जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562