Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और गैंगरेप; 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews



– सनसनीखेज: युवती को मिलने के बहाने बुलाकर किया किडनैप; श्रीगंगानगर की होटल और हरियाणा के रोहतक-पानीपत में की दरिंदगी।

– आरोपियों का दुस्साहस: होटल में गैंगरेप के बाद रोहतक में जबरन माला पहनाकर खींची फोटो; मुख्य आरोपी मोटाराम सहित 5 नामजद।

– जांच जारी: सीओ लूणकरणसर कर रहे मामले की गहन पड़ताल; पीड़िता का मेडिकल मुआयना संपन्न।

बीकानेर, 15 मार्च (रविवार)।बीकानेर जिले के लूणकरणसर वृत क्षेत्र के एक थाने में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का रूह कंपा देने वाला मामला दर्ज हुआ है। युवती ने सोशल मीडिया पर हुए धोखे और उसके बाद हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां पुलिस को बताई है।

दोस्ती का झांसा देकर बुलाया, फिर किया अपहरण

​पीड़िता के अनुसार, कपूरीसर निवासी मोटाराम से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। मोटाराम ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और वहां पहुँचते ही उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे अगवा कर श्रीगंगानगर ले गया।

श्रीगंगानगर से हरियाणा तक दरिंदगी

​एफआईआर के मुताबिक, वारदात में मोटाराम के साथ उसके चार दोस्त भी शामिल थे: श्रीगंगानगर की एक होटल में ले जाकर मोटाराम, संदीप, गिरधारी, नरेश और शिशपाल ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोपियों ने यहीं बस नहीं किया, वे पीड़िता को पानीपत और रोहतक भी लेकर गए। युवती ने आरोप लगाया कि रोहतक में उसे जबरन माला पहनाकर फोटो खींची गई और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

​मामले की गंभीरता को देखते हुए लूणकरणसर वृताधिकारी (CO) ने स्वयं जांच की कमान संभाली है।मुख्य आरोपी मोटाराम सहित संदीप, गिरधारी, नरेश और शिशपाल के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा लिया है और कोर्ट में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया जारी है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562