Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर सेंट्रल जेल में भारी पुलिस जाब्ते की 'रेड': एसपी कावेंद्र सागर के नेतृत्व में वार्डों की सघन तलाशी; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

India-1stNews



– औचक निरीक्षण: शाम 5:40 से 7:00 बजे तक चला सर्च ऑपरेशन; आरएसी और पुलिस के 90 जवानों ने संभाला मोर्चा।

– क्लीन चिट: सघन जांच के बाद भी जेल के भीतर नहीं मिली कोई निषिद्ध वस्तु; सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने जताया संतोष।

बीकानेर, 10 मार्च (मंगलवार)।बीकानेर जिला पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार शाम को केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में अचानक सघन तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। जेल के भीतर बंदियों द्वारा अवैध सामग्री या मोबाइल आदि के उपयोग की आशंकाओं को खत्म करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

भारी जाब्ते के साथ पहुँचे आला अधिकारी

​यह अभियान पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और तहसीलदार व कार्यपालक मजिस्ट्रेट नितिश कांत के सीधे निर्देशन में चलाया गया। मौके पर एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा, सीओ सिटी अनुज डाल और प्रशिक्षु आईपीएस अनुष्ठा कालिया सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

चप्पे-चप्पे की हुई गहन तलाशी

​शाम 05:40 बजे शुरू हुआ यह अभियान रात 07:00 बजे तक जारी रहा। करीब 85 से 90 पुलिस और आरएसी (RAC) जवानों की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। जवानों ने बंदियों के सभी वार्डों, बैरकों और व्यक्तिगत सामान की आधुनिक तलाशी उपकरणों (Metal Detectors आदि) से गहनता से जांच की।

परिणाम: जेल में सब कुछ मिला सामान्य

​प्रशासन के लिए राहत की बात यह रही कि इतनी सघन तलाशी के बावजूद किसी भी बंदी के पास से कोई भी निषिद्ध वस्तु (जैसे मोबाइल, सिम, नशा या हथियार) बरामद नहीं हुई। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया गया और जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562