Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

India-1stNews




  • बड़ी रिकवरी: आदतन चोरों के कब्जे से शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई 07 बाइक जब्त।
  • टीम वर्क: एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह की टीम को मिली सफलता।
  • बीएनएस में कार्रवाई: नए कानून 'भारतीय न्याय संहिता 2023' के तहत दर्ज मामलों में हुई गिरफ्तारी।

बीकानेर, 25 अप्रैल (शनिवार)। शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में कोटगेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचकर उनके पास से चोरी का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस का जाल

​एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और जमीनी आसूचना के आधार पर दो संदिग्धों को दस्तायाब किया:

  1. मुकेश बन (26) पुत्र लखपत बन, निवासी श्रीरामसर, गंगाशहर।
  2. जयकिशन उर्फ जय सांखला (26) पुत्र अशोक कुमार, निवासी नत्थूसर बास।

पूछताछ में कबूली कई वारदातें

​पुलिस टीम द्वारा की गई गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बीकानेर शहर के अलग-अलग स्थानों से विभिन्न तिथियों को मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को बीएनएस (BNS) की धारा 303(2) के तहत दर्ज मुकदमों (प्रकरण संख्या 93, 94 और 109) में गिरफ्तार किया है।

7 मोटरसाइकिलें बरामद

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से 4 बाइक धारा 106 बीएनएसएस (BNSS) के तहत जब्त की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में अब अनुसंधान और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम

​इस कार्रवाई में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सउनि राधेश्याम, सउनि रेंवतराम, हैड कांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल सम्पतलाल शामिल रहे। इस पूरी सफलता में कांस्टेबल सम्पतलाल की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562