Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बस और ट्रोले में भीषण भिड़ंत; बस चालक सहित 12 घायल, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की बहन भी चोटिल

India-1stNews



– आधी रात का कोहराम: भादू पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने से टकराए बस और ट्रोला; बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त।

– हालत नाजुक: गंभीर रूप से घायल बस चालक को जयपुर किया गया रेफर; अन्य यात्रियों का पीबीएम ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी।

– राहत कार्य: ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान ने बचाई कई जानें; पुलिस और एम्बुलेंस ने समय पर पहुँचाया अस्पताल।

बीकानेर, 07 अप्रैल (मंगलवार)। बीकानेर-जोधपुर हाईवे पर पलाना के पास सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जोधपुर से बीकानेर होते हुए संगरिया की ओर जा रही एक यात्री बस भादू पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

12 यात्री घायल, चालक की हालत चिंताजनक

​हादसे में बस में सवार करीब 11 से 12 यात्री घायल हुए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को सबसे अधिक गंभीर चोटें आई हैं। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का बीकानेर के पीबीएम ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है।

इंफ्लुएंसर की बहन भी हादसे का शिकार

​हादसे में बीकानेर की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मोनिका राजपुरोहित की छोटी बहन के भी घायल होने की खबर है। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

सेवादारों ने निभाया फर्ज

​घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सक्रिय हो गए। हाजी जाकिर, राजकुमार शोएब और राजकुमार खड़गावत अपनी एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम के साथ मिलकर सेवादारों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुँचाया।

हाईवे पर बाधित रहा यातायात

​हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देसनोक पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू किया। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement