Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: नोखा रोड पर भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की भिड़ंत में 25 वर्षीय हितेश की मौत, तीन घायल

India-1stNews



– दर्दनाक टक्कर: उदयरामसर और गंगाशहर के बीच आमने-सामने से टकराईं बाइक और अल्टो कार; बाइक के उड़े परखच्चे।

– एक घर का चिराग बुझा: उदयरामसर निवासी हितेश शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ा; ट्रोमा सेंटर में मची चीख-पुकार।

– अस्पताल में भर्ती: कार सवार तीन घायलों का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी; गंगाशहर पुलिस कर रही है जांच।

बीकानेर (गंगाशहर), 07 अप्रैल (मंगलवार)।बीकानेर के व्यस्ततम नोखा रोड पर मंगलवार का दिन एक परिवार के लिए अमंगल साबित हुआ। उदयरामसर और गंगाशहर के बीच एक अल्टो कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का मंजर

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार युवक काफी दूर तक घिसटता चला गया। मृतक की पहचान हितेश शर्मा (25), निवासी उदयरामसर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया।

कार सवार तीन लोग घायल

​हादसे में बाइक को टक्कर मारने वाली अल्टो कार में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और यातायात सुचारू करवाया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

​हादसे की खबर मिलते ही हितेश के परिजनों में कोहराम मच गया। उदयरामसर से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुँचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोखा रोड पर लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की जरूरत को रेखांकित किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562