Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर प्रेस क्लब का बड़ा फैसला: अब जमीन और भवन के लिए तेज होंगे प्रयास; 15 साल के अनुभव वाले पत्रकार बनेंगे 'आजीवन सदस्य'

India-1stNews


  • भवन की तैयारी: क्लब के लिए भूमि आवंटन हेतु वरिष्ठ पत्रकारों की कमेटी करेगी प्रशासन और राजनेताओं से संवाद।
  • सदस्यता के नए नियम: 5 साल के अनुभव पर मिलेगी साधारण सदस्यता; मानद सदस्यों के रूप में शहर के प्रबुद्धजन भी जुड़ेंगे।
  • पत्रकार हित: भूखंड से वंचित पत्रकारों को जमीन दिलाने और स्किल डवलपमेंट के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने पर बनी सहमति।

बीकानेर, 26 अप्रैल। बीकानेर उद्योग व्यापार मंडल भवन में रविवार को बीकानेर प्रेस क्लब की साधारण सभा की बैठक क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत बीकानेर के दिवंगत उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू' को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बैठक में पत्रकारों के हितों, क्लब के विस्तार और स्वयं के भवन निर्माण को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने आम सभा का संचालन किया और कार्यसमिति द्वारा पूर्व में पारित प्रस्तावों को सदन के सम्मुख रखा।

​महासचिव स्वामी ने बताया कि क्लब में केवल वे ही पत्रकार सदस्य बन सकेंगे जो 5 वर्षों से अधिक समय से पंजीकृत मीडिया संस्थानों में सक्रिय हैं।लगातार दो बार सदस्य रहने पर ही मताधिकार मिलेगा। 15 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकारों को आजीवन सदस्यता दी जाएगी। बीकानेर के वरिष्ठ सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं विभिन्न सेवाओं के प्रबुद्धजनों को क्लब का मानद सदस्य बनाया जाएगा। सेवानिवृत्त पत्रकारों को संरक्षक सदस्य के रूप में सम्मान दिया जाएगा।

भवन आवंटन और भूखंड के लिए संघर्ष

​अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि प्रेस क्लब के लिए भूमि एवं भवन आवंटन हेतु वरिष्ठ पत्रकारों की एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी प्रशासन और राजनेताओं से संवाद कर आवंटन की प्रक्रिया को तेज करेगी। साथ ही, भूखंड से वंचित पत्रकारों को जमीन दिलाने और पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य

​मंच पर पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, अनुराग हर्ष, भवानी जोशी और वर्तमान कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्य राजा जोशी, निखिल स्वामी, विक्रम जागरवाल, प्रमोद आचार्य, रमजान मुगल, नीरज जोशी, अरविंद व्यास, मुदिता पोपली, साहिल पठान, राजेश छंगाणी, अजीज भुट्टा, राजेश ओझा, जीतू बीकानेरी, वीरेंद्र पुरोहित, मुकेश पुरोहित, भगवान देव सारस्वत, धीरज जोशी, सुमित व्यास और रमेश बिस्सा ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

बैठक में कौशलेश गोस्वामी, रौनक व्यास, महेश स्वामी, मोहम्मद अली पठान, शिव भादानी, सरजीत सिंह, अलंकार गोस्वामी, मोहन थानवी, मुजिबर रहमान, बाबूसिंह कच्छावा, जितेंद्र व्यास, नितिन खत्री, मोहनलाल कड़ेला, मुकेश पुरोहित, गोरधन सोनी, मनीष स्वामी, बुधराम सिहाग और प्रदीप कुमार मोदी सहित बड़ी संख्या में शहर के पत्रकार शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562