Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ब्लैकमेल कर मेरी पत्नी को भगा ले गया दिनेश, दो बच्चों की मां है विवाहिता - पीड़ित पति ने SP से लगाई गुहार

India-1stNews



​– सरेआम गुहार: छत्तरगढ़ के 465 आरडी से मासूम बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित पति; दिनेश गोदारा पर पत्नी को ब्लैकमेल करने का लगाया गंभीर आरोप।

वीडियो का डर: पति गौरीशंकर का आरोप—आरोपी के पास थे कुछ निजी वीडियो, जिनके जरिए एक साल से कर रहा था प्रताड़ित; मजबूर होकर पत्नी ने छोड़ा घर।

दुखों का पहाड़: पीड़ित ने बताया—दो महीने पहले ही कैंसर से हुई थी बेटी की मौत; अब पत्नी के जाने से परिवार बिखरा।

बीकानेर, 29 अप्रैल (बुधवार)। बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को ब्लैकमेल कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। 465 आरडी निवासी गौरीशंकर अपने छोटे बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपी दिनेश गोदारा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वीडियो के जरिए एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल

पीड़ित पति ने एसपी को बताया कि आरोपी दिनेश गोदारा के पास उसकी पत्नी के कुछ निजी वीडियो थे। इन वीडियो के आधार पर वह पिछले एक साल से उसकी पत्नी को डरा-धमका रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी दो बच्चों की मां को अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद विवाहिता की मां और अन्य परिजन भी एसपी कार्यालय पहुंचे, जहाँ वे रोते-बिलखते नजर आए।

बेटी की मौत के बाद टूटा दुखों का पहाड़

पीड़ित गौरीशंकर ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि दो महीने पहले ही उसकी बेटी की कैंसर के कारण मौत हो गई थी। परिवार अभी उस सदमे से उभरा भी नहीं था कि आरोपी ने उनकी गृहस्थी उजाड़ दी। पति का कहना है कि पहले इस मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर पंच-पंचायती भी की गई थी और आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

एसपी ऑफिस में मची अफरा-तफरी

हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित के पहुंचने से पहले ही आरोपी दिनेश गोदारा और विवाहिता खुद भी एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद जब विवाहिता के पति, बेटा और मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे, तो माहौल काफी गमगीन हो गया। फिलहाल एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments