Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

स्वर्णकार समाज की 'बारहमासी गंगा यात्रा' का अंतिम चरण: 51 तीर्थयात्री हरिद्वार रवाना; करणी माता मंदिर से दिखाई गई हरी झंडी

India-1stNews



​– अनूठी पहल: अध्यक्ष मनीष लांबा के कार्यकाल में पहली बार शुरू हुई लगातार 12 महीने की गंगा स्नान यात्रा; बुजुर्गों में भारी उत्साह।

– भक्ति का संगम: बुजुर्ग दंपतियों और सेवादारों सहित 51 सदस्यों का दल स्लीपर बस से हुआ रवाना; करणी माता की ध्वजा दिखाकर किया विदा।

– भव्य समापन: 4 अप्रैल को गंगाशहर के करणी माता मंदिर में होगा हवन-पूजन और सामूहिक भोज; सेवादारों और भामाशाहों का होगा सम्मान।



​बीकानेर, 01 अप्रैल (बुधवार)।श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 'बारहमासी गंगा स्नान यात्रा' के अंतिम चरण का शुभारंभ बुधवार को हुआ। नोखा रोड स्थित करणी माता मंदिर परिसर से 51 तीर्थयात्रियों का दल श्रद्धा और भक्ति के जयकारों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा समाज के बुजुर्गों के प्रति सम्मान और धार्मिक भावनाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

​जून से शुरू हुआ था भक्ति का सफर

​यात्रा के मीडिया संयोजक एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि समाज के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी अध्यक्ष के कार्यकाल में लगातार 12 महीने की तीर्थ यात्रा का सफल आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत पिछले वर्ष जून (श्रावण मास) में हुई थी, जिसका अब अंतिम चरण संपन्न होने जा रहा है।

​विदाई समारोह और स्वागत

​यात्रा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मदन लावट और शिवकमल जोड़ा ने बताया कि बुधवार दोपहर 4 बजे यात्रियों का दल स्लीपर बस से रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व करणी माता मंदिर में यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रमेश कुमार लांबा, श्रवण (रवि) कुकरा, जयकिशन रोड़ा, रामकिशन सोनी और उर्मिला सोनी ने मां करणी की ध्वजा दिखाकर बस को विदा किया।

​4 अप्रैल को होगा भव्य समापन

​यात्रा प्रभारी अशोक डांवर के अनुसार, यह 3 दिवसीय यात्रा 4 अप्रैल को संपन्न होगी। समापन समारोह गंगाशहर के करणी माता मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भव्य हवन-पूजन और सामूहिक भोज (प्रसादी) का आयोजन होगा। इस दौरान यात्रा को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं और भामाशाहों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

​सेवा और संस्कार की मिसाल

​महिला प्रभारी भगवती सोनी ने इस आयोजन को समाज सेवा की एक नई पहचान बताया। वहीं सेवादार निखिल रोड़ा और मुकुल सोनी ने बुजुर्गों की सेवा को दुर्लभ सुकून देने वाला अनुभव करार दिया। कार्यक्रम के दौरान पवन मौसूण, भंवर लाल मौसूण, दिलीप कड़ेल और कैलाश मारु सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement