Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस का 'हंटर' जारी: फैक्ट्री के पीछे संदिग्ध हालत में मिलीं 5 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार

India-1stNews



– एक्शन मोड में खाकी: नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत के नेतृत्व में हिंमतासर रोही में बड़ी कार्रवाई; एकांत स्थान पर चल रहा था अनैतिक खेल।

– हड़कंप का माहौल: गश्त के दौरान पुलिस ने कूलर फैक्ट्री के पीछे घेराबंदी कर 8 लोगों को लिया हिरासत में।

– शहर से कनेक्शन: पकड़े गए लोगों में सागर और गंगाशहर के निवासी भी शामिल; धारा 170 के तहत मामला दर्ज।

बीकानेर, 14 अप्रैल (मंगलवार)। बीकानेर जिले में अनैतिक गतिविधियों और संदिग्ध ठिकानों के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी रफ्तार से जारी है। कल जेएनवीसी थाना क्षेत्र में 14 लोगों की गिरफ्तारी के बाद, आज शाम नापासर थाना पुलिस ने एक कूलर फैक्ट्री के पीछे चल रहे संदिग्ध मिलन स्थल पर छापा मारकर 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

गश्त के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध हलचल

​नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि पुलिस टीम शाम के समय क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान हिंमतासर रोही में स्थित एक कूलर फैक्ट्री के पीछे एकांत स्थान पर कुछ संदिग्ध हलचल नजर आई। पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां महिला और पुरुषों का समूह संदिग्ध अवस्था में मिला।

हिरासत में 5 महिलाएं और 3 पुरुष

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से कुल 8 लोगों को राउंडअप किया है। इसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इनमें से कुछ लोग बीकानेर के सागर और गंगाशहर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है।

पूरे जिले में अलर्ट पर पुलिस

​गौरतलब है कि कल ही जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने वैष्णो धाम के पीछे रेड मारकर 5 युवतियों और 9 युवकों को दबोचा था। लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी कार्रवाई से जिले में अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि रिहायशी या एकांत स्थानों पर मर्यादा भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments