Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर में घुसकर तांडव; हथियारबंद बदमाशों ने ₹3.5 लाख लूटे, मारपीट कर महिला को गाड़ी में डाला

India-1stNews



​— सनसनीखेज वारदात: बिना नंबरी जीप और बाइकों पर आए एक दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर मचाया कोहराम; पिस्तौल की नोक पर की लूट।

— हिंसक हमला: लोहे की रॉड और लाठियों से परिवार पर किया जानलेवा हमला; विष्णु जोशी और रोहित के हाथ-पैर व कमर में आई गंभीर चोटें।

— दुस्साहस: लूटपाट के दौरान आरोपी पीड़ित की पत्नी को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का किया प्रयास; नोखा पुलिस ने दर्ज किया मामला।

​बीकानेर, 12 मई (मंगलवार)। बीकानेर के नोखा कस्बे में वीर तेजाजी मंदिर के पास एक घर में घुसकर सरेआम मारपीट, लूटपाट और महिला के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने नामजद आरोपियों के खिलाफ नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

​पिस्तौल और रॉड से लैस होकर आए थे बदमाश

​विष्णु जोशी द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमे के अनुसार, घटना 11 मई की शाम करीब चार बजे की है। उस समय विष्णु जोशी अपनी पत्नी विनिता, माता, भाभी और दोस्त की पत्नी के साथ घर पर मौजूद थे। तभी एक बिना नंबर की मेजर जीप और तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बाबूलाल जांगिड़ (जसरासर), ओमप्रकाश, भंवरलाल, रवि, पवन सहित करीब 9-10 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए। आरोपियों के हाथों में लोहे की रॉड, लाठियां और मुख्य आरोपी बाबूलाल के हाथ में पिस्तौल थी।

​साढ़े तीन लाख की लूट और जानलेवा हमला

​आरोपियों ने घर में घुसते ही वहां रखे साढ़े तीन लाख रुपये नकद उठाना शुरू कर दिया। जब विष्णु जोशी और रोहित ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उन पर लाठियों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में विष्णु के दाहिने हाथ-पैर और रोहित की कमर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिवादी का आरोप है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने उसकी पत्नी विनिता को जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया।

​पुलिस कर रही है मामले की जांच

​घटना की सूचना मिलने के बाद नोखा पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे कोई पुरानी रंजिश या लेनदेन का विवाद तो नहीं है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement