Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA का बड़ा फैसला; CBI करेगी मामले की जांच

India-1stNews



​— बड़ी कार्रवाई: 3 मई को हुई नीट परीक्षा केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद रद्द; पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने पर लिया गया निर्णय।

री-एग्जाम: छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं, पुराने सेंटर्स पर ही होगी परीक्षा; नए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।

मास्टरमाइंड गिरफ्तार: जयपुर से मनीष नामक युवक पकड़ा गया; छपने से पहले ही बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल लीक करने का आरोप।

नई दिल्ली/जयपुर, 12 मई (मंगलवार)। ​नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बीच NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच सौंप दी गई है। यह निर्णय जांच एजेंसियों द्वारा मिले उन इनपुट के बाद लिया गया, जिसमें परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र 'नकल गैंग' तक पहुँचने की पुष्टि हुई थी।

पेपर छपने से पहले ही 'लीक' का खेल

भास्कर की पड़ताल और राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सामने आया है कि प्रश्न पत्र छपने से पहले ही मास्टरमाइंड मनीष ने अपने नेटवर्क के जरिए सवाल हासिल कर लिए थे।

  • क्वेश्चन बैंक: मनीष ने लीक हुए सवालों में अन्य प्रश्न मिलाकर एक 'क्वेश्चन बैंक' तैयार किया और इसे छात्रों में बांटा।
  • हुबहू सवाल: परीक्षा में बायोलॉजी के 90 में से 90 और केमिस्ट्री के 45 में से 35 सवाल इसी लीक क्वेश्चन बैंक से मिले।
  • सीकर कनेक्शन: जांच में पाया गया कि 720 में से 600 नंबर के सवाल परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर में छात्रों के पास पहुँच चुके थे।

SOG की ताबड़तोड़ छापेमारी

10 मई को राजस्थान SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में केरल के एक मेडिकल कॉलेज के छात्र का नाम भी सामने आया है, जिसने 1 मई को ही गैस पेपर अपने दोस्तों को भेजा था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में (150 सवाल) किसी गैस पेपर से मिलना सामान्य बात नहीं है।

NTA का विवादों भरा सफर

यह पहली बार नहीं है जब NTA की परीक्षाओं पर सवाल उठे हैं। पिछले 7 सालों में एजेंसी कई बड़े विवादों में रही है:

  • NEET 2024: पेपर लीक के चलते 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी।
  • JEE MAINS 2020: असम टॉपर की जगह दूसरे कैंडिडेट ने परीक्षा दी।
  • NEET 2020: मध्य प्रदेश की छात्रा को महज 6 अंक दिए गए, सुसाइड के बाद OMR मिलान में 590 अंक निकले।

छात्रों के लिए राहत की बात

NTA ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है। दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी और पिछले एग्जाम की फीस भी वापस की जाएगी। परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।


Post a Comment

0 Comments