Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में हृदयविदारक घटना: डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, बचाने के प्रयास में गवाई जान

India-1stNews



​— हृदयविदारक घटना: बज्जू थाना क्षेत्र के ग्रांधी गांव में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।

​— बचाने की कोशिश: प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक बहन का पैर फिसलने के बाद उसे बचाने के चक्कर में तीनों बहनें डिग्गी की गहराई में समा गईं।

​— गांव में शोक: इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे ग्रांधी गांव में शोक की लहर छा गई है और हर आंख नम है।

​बीकानेर, 14 मई (गुरुवार)। बीकानेर जिले के बज्जू थाना इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ ग्रांधी गांव में अपने ही खेत की डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को डिग्गी से बाहर निकाला।

​खेत में काम के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, ग्रांधी निवासी खेतूराम मेघवाल की तीन बेटियां नख्त बन्ना सब माईनर के पास स्थित अपने खेत में थी। इसी दौरान वे खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूब गईं। मृतकों में 23 वर्षीय धापू (विवाहित), 19 वर्षीय सुशीला और 15 वर्षीय अन्नू शामिल हैं।

​हादसे के कारणों की जांच जारी

अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों बहनें डिग्गी के पास कपड़े धोने गई थीं या गायों को पानी पिलाने। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सबसे पहले किस बेटी का पांव फिसला था, जिसे बचाने के लिए बाकी दोनों बहनें भी डिग्गी में उतरीं और हादसे का शिकार हो गईं। फिलहाल इस घटना से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement