Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत बड़ी कार्यवाही; डोडा पोस्त और एमडी सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

India-1stNews



​— ऑपरेशन नीलकण्ठ: पुलिस थाना कोलायत ने नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है।

​— बरामदगी: अभियुक्तों के कब्जे से 03 किलो 814 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका और 4.77 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की गई है।

​— वाहन जब्त: तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा कार (आरजे 07 युए 7690) को भी पुलिस ने मौके से जब्त किया है।

​बीकानेर, 14 मई (गुरुवार)। बीकानेर जिले के कोलायत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे 'ऑपरेशन नीलकण्ठ' के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान तीन तस्करों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और तस्करी में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।

​विशेष अभियान के तहत कार्यवाही

महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा और वृताधिकारी संग्रामसिह के सुपरविजन में कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

​गश्त के दौरान धरे गए तस्कर

11 मई 2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में रुकवाया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • ​अशोक उर्फ आशु (30) पुत्र तुलछाराम मेघवाल, निवासी झझु बास, कोलायत।
  • ​रामरतन (43) पुत्र नारायणराम ब्राह्मण, निवासी कोलायत।
  • ​केवलराम (40) पुत्र हजारीराम ब्राह्मण, निवासी उपरला बास, कोलायत।

​एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सफल कार्यवाही में थानाधिकारी जसवीर कुमार, सहायक उपनिरीक्षक लखपतसिह, कांस्टेबल अन्नाराम, बस्तीराम और कैलाश की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement