— बड़ी कार्रवाई: पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर; 'रील्स' और 'स्टेटस' के जरिए दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान।
— गलती की सजा: खिलौने जैसे दिखने वाले लाइटर को हथियार बताकर डाली थी पोस्ट; कोलायत पुलिस ने बीठनोक से किया दबोचा।
— पुलिस का संदेश: अपराधियों को फॉलो करने या हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी।
बीकानेर, 9 मई (शनिवार)। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ के तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में कोलायत थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने हथियारनुमा लाइटर के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
सोशल मीडिया स्टेटस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और एएसपी बनवारीलाल मीणा व कोलायत सीओ संग्राम सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी जसवीर कुमार द्वारा गठित विशेष टीम इलाके के अपराधियों और उन्हें फॉलो करने वाले संदिग्धों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रैक कर रही थी।
इसी दौरान सउनि रोहिताश भारी की टीम ने व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को खंगाला, तो एक युवक हथियार (जो बाद में लाइटर निकला) के साथ फोटो पोस्ट कर रौब जमाता पाया गया। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लीलूराम पुत्र पोकरराम नायक (27 वर्ष), निवासी बीठनोक को हिरासत में ले लिया।

0 Comments