Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बंगाल जीत का जश्न: बीकानेर में रांका-मेघवाल ने बनाई झालमूड़ी, खिलाए रसगुल्ले; केईएम रोड पर मना ऐतिहासिक उत्सव

India-1stNews



​– बड़ी जीत का स्वाद: बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर बीकानेर में जोरदार आतिशबाजी; महावीर रांका और रविशेखर मेघवाल ने स्टॉल लगाकर बांटी झालमूड़ी।

बदलाव की लहर: "बंगाल की जनता ने दीदी को कहा गुडबाय, अब सुशासन की बारी" – रविशेखर मेघवाल।

अगला लक्ष्य: "बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी, पूरे भारत पर चढ़ा जीत का स्वाद" – महावीर रांका।

बीकानेर, 4 मई (सोमवार)। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में आज बीकानेर के केईएम रोड पर उत्सव जैसा माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया, जिसमें बंगाल की प्रसिद्ध 'झालमूड़ी' और बीकानेर के 'रसगुल्ले' मुख्य आकर्षण रहे।

स्टॉल लगाकर की जनसेवा, खिलाई झालमूड़ी

यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका और भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने केईएम रोड पर विशेष स्टॉल लगाया। यहाँ दोनों नेताओं ने खुद अपने हाथों से झालमूड़ी और भेलमूड़ी तैयार कर आमजन को खिलाई। इसके साथ ही रसगुल्ले, लड्डू, चाय और जल सेवा का भी वितरण किया गया। भाजपा नेता पवन महनोत ने बताया कि कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है।

अधर्म पर धर्म की जीत: रविशेखर मेघवाल

जश्न समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि बंगाल में अधर्म को हराकर धर्म ने अपना ध्वज लहराया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता दीदी को 'गुडबाय' बोल दिया है और अब वहां सुशासन और विकास का नया युग शुरू होगा।

अब पंजाब की बारी: महावीर रांका

पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन को दिया। उन्होंने कहा कि अब बंगाल भी 'डबल इंजन' की सरकार के साथ विकास की राह पर दौड़ेगा। रांका ने हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी है और आने वाले राजस्थान के पंचायत व निकाय चुनावों में भी भाजपा इसी तरह जीत का स्वाद चखेगी।

जश्न में ये रहे मौजूद

जश्न के दौरान रमेश भाटी, युधिष्ठर सिंह भाटी, एडवोकेट विक्रम सिंह राजपुरोहित, ललित राठौड़, पंकज गहलोत, धीरज रांका, बजरंग सिंह शेखावत, शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, लक्की पंवार, महावीर प्रसाद शर्मा, धनराज जाखड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments