Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: 'ऑपरेशन नीलकंठ' में पुलिस का शिकंजा; खुद नशे की लत का शिकार तरुण एमडी के साथ गिरफ्तार

India-1stNews



​— देर रात गश्त के दौरान एक्शन: जेएनवीसी (व्यास कॉलोनी) थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात महादेव विहार कॉलोनी में मोटरसाइकिल लेकर खड़े एक संदिग्ध युवक को नाकेबंदी कर दबोचा।

​— एमडी ड्रग्स और बाइक जब्त: पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.37 ग्राम अवैध मेफेड्रोन (एमडी) और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

​— नशेड़ी ही निकला पैडलर: पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी खुद भी गंभीर नशे की लत का शिकार है, जो अपनी लत और पैसों के लिए ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।

बीकानेर, 23 मई (शनिवार)। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत  जेएनवीसी (व्यास कॉलोनी) थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने इलाके की महादेव विहार कॉलोनी में मुस्तैदी दिखाते हुए प्रतिबंधित नशीले पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

महादेव विहार कॉलोनी में बाइक सहित खड़ा था संदिग्ध

​सीआई (थानाधिकारी) व्यास कॉलोनी विक्रम तिवाड़ी ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात को अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व संदिग्धों की चेकिंग हेतु पुलिस की एक विशेष टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी।

​देर रात गश्त के दौरान टीम जब महादेव विहार कॉलोनी के पास पहुंची, तो वहां सुनसान सड़क पर एक युवक मोटरसाइकिल लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस जाब्ते को अपनी तरफ आता देख वह सकपका गया। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर रुकवाया और उसका नाम-पता पूछा।

गोपेश्वर बस्ती का तरुण नायक गिरफ्तार, एनडीपीएस में केस दर्ज

​पूछताछ में युवक ने अपना नाम तरूण नायक पुत्र भंवरलाल नायक, निवासी— गोपेश्वर बस्ती (गंगाशहर, बीकानेर) बताया। बातचीत के दौरान युवक के बयानों में घबराहट और विरोधाभास दिखने पर पुलिस टीम का संदेह पुख्ता हो गया। इसके बाद जब उसकी नियमानुसार विधिवत तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 2.37 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (Mephedrone) बरामद हुई।

​पुलिस ने प्रतिबंधित ड्रग्स और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को तुरंत जब्त कर आरोपी तरुण नायक को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी तरुण खुद भी बहुत बुरी तरह नशे की लत का शिकार है और अपनी इस महंगी लत के खर्चे को पूरा करने के लिए वह शहर के युवाओं को एमडी की पुड़िया (सप्लाई) बेचने का काम करने लगा था।

इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही मुख्य भूमिका

​थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के सुपरविजन में देर रात इस मुस्तैद कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक (SI) सुभाष, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पांचाराम, कांस्टेबल रामनिवास और पुखराज शामिल रहे, जिनकी सजगता के कारण आरोपी को भागने या नशा खुर्द-बुर्द करने का मौका नहीं मिला।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement