Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 19.5 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 7.36 लाख की 'ड्रग मनी' और स्विफ्ट कार जब्त

India-1stNews



​– ऑपरेशन नीलकंठ: बीकानेर पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार; रोही सलुण्डिया में दबिश देकर पकड़ी एमडी की बड़ी खेप।

– बड़ी रिकवरी: आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ की बिक्री के 7,36,000/- रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग थैलियां बरामद।

– पुराना अपराधी: गिरफ्तार आरोपी राकेश विश्नोई पर पहले से दर्ज हैं एनडीपीएस एक्ट के तीन गंभीर मामले।



​बीकानेर, 2 मई (शनिवार)। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन नीलकंठ" के तहत नोखा थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घातक मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) और लाखों की नकदी बरामद की है।

​घेराबंदी कर पकड़ी एमडी और नकदी

नोखा थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 मई 2026 को रोही सलुण्डिया क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राकेश विश्नोई (27 वर्ष) निवासी सलुण्डिया और मनोज गिरी (25 वर्ष) निवासी बीकासर को दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास से 19.5 ग्राम एमडी बरामद हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने इनके पास से ड्रग्स की बिक्री के 7 लाख 36 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

​परिवहन में प्रयुक्त कार और उपकरण जब्त

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (RJ 50 CA 2728) को जब्त कर लिया है। साथ ही, मौके से मादक पदार्थ तौलने के लिए काम में लिया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली जिप्पर प्लास्टिक थैलियां भी बरामद की गई हैं। आरोपी राकेश विश्नोई इलाके का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

​पूछताछ में जुट गई पुलिस

नोखा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहाँ से लाया गया था और नोखा में किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज के साथ सउनि जगदीश, कांस्टेबल रामेश्वरलाल धुधवाल, रामेश्वरलाल, गणेश गुर्जर, जेठूसिंह, सुरेश, तेजाराम, विजेंद्र और बलवीर शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement