Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में दुखद हादसा! गाय को करंट से बचाते वक्त खुले तारों की चपेट में आया 25 वर्षीय राहुल ओझा, मौत के बाद शहर में छाया मातम

India-1stNews



​— ओझाओं की गली में हादसा: दोस्त को लेने जा रहे राहुल ओझा ने खुले तारों को मुंह में लेती गाय को बचाने का किया प्रयास; खुद आ गया हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम: गश खाकर गिरे राहुल को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया; डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

सुबह ही की थी शिव पूजन की पोस्ट: 25 वर्षीय हंसमुख स्वभाव के राहुल के असमय निधन से परिजनों व दोस्तों में मचा कोहराम; शहर में शोक की लहर।

बिजली कंपनी के खिलाफ फूटा आक्रोश: मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ कटौती करने के आरोप; खुले पड़े तारों को तुरंत हटाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजे की मांग।

बीकानेर, 23 जुलाई (गुरुवार)। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल नहला देने वाला और दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक बेजुवान गाय की जान बचाने के फेर में 25 वर्षीय होनहार युवक खुद खुले पड़े बिजली के तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के युवा राहुल ओझा के इस तरह अचानक चले जाने की खबर मिलते ही पूरे शहर में मातम छा गया है।

गाय को बचाने के चक्कर में चपेट में आया राहुल; पीबीएम में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नयाशहर थाना क्षेत्र के ओझाओं की गली का रहने वाला राहुल ओझा (25 वर्ष) गुरुवार को अपने किसी दोस्त को लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसने देखा कि सड़क किनारे एक बेसहारा गाय खुले पड़े बिजली के नंगे तारों को अपने मुंह में लेने का प्रयास कर रही थी।

​गाय को संभावित हादसे से बचाने की नीयत से राहुल ने जैसे ही उन खुले तारों को वहां से हटाने की कोशिश की, वह खुद हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और जोरदार झटका लगने से गश खाकर सड़क पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़े और राहुल को अचेत अवस्था में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुबह ही सोशल मीडिया पर की थी महादेव पूजन की फोटो पोस्ट

​25 वर्षीय राहुल ओझा के निधन का समाचार जैसे ही रिश्तेदारों, दोस्तों और क्षेत्रवासियों तक पहुंचा, हर कोई स्तब्ध रह गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेहद ही हंसमुख और सामाजिक प्रवृत्ति के राहुल ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान शिव (महादेव) के पूजन की अपनी एक तस्वीर साझा की थी। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि सुबह पूजा-अर्चना करने वाला युवक दोपहर तक जिंदगी की जंग हार जाएगा।

बिजली कंपनी की लापरवाही पर भड़के शहरवासी; मुआवजे की मांग

​घटना के बाद से ही शहरवासियों और स्थानीय लोगों में बिजली आपूर्ति कंपनी (BKESL) के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी रोजाना मेंटेनेंस के नाम पर घंटों शटडाउन और कटौती करती है, लेकिन धरातल पर रखरखाव की स्थिति बेहद शर्मनाक है।

​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में जगह-जगह बिजली के पोल पर खुले और लटकते तार सीधे तौर पर हादसों को न्योता दे रहे हैं, जिसकी अनदेखी के कारण आज एक हंसता-खेलता परिवार का चिराग बुझ गया। आक्रोशित लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने, खुले तारों को तुरंत दुरुस्त करने और मृतक राहुल ओझा के पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता/मुआवजा प्रदान करने की मांग उठाई है।

Post a Comment

0 Comments