Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: हाई कोर्ट से सुरक्षा आदेश के बावजूद वकील और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला; ट्रेन से अपहरण का आरोप

India-1stNews



​— लव मैरिज से नाराज परिजनों का तांडव: जोधपुर आर्य समाज में प्रेम विवाह करने के बाद पुलिस अधीक्षक के पास सुरक्षा मांगने आ रहे दंपत्ति को घेरा।

ट्रेन के डिब्बे में घुसकर की मारपीट व डकैती: नोखा स्टेशन पर 15-20 हमलावरों ने घेरा; यात्रियों को डराया, नगदी रुपये, मोबाइल व जेवर लूटने के आरोप।

देशनोक स्टेशन से अपहरण: पति-पत्नी को घसीटकर ट्रेन से नीचे उतारा; चार गाड़ियों में डालकर ले गए बीकानेर, पत्नी का अपहरण कर पति को घड़सीसर रोड फेंका।

एसपी व गंगाशहर पुलिस को शिकायत: एडवोकेट राकेश कुमार ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज करने और पत्नी की सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार।

बीकानेर/गंगाशहर, 27 जुलाई (सोमवार)। बीकानेर में राजस्थान उच्च न्यायालय के स्पष्ट सुरक्षा आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए ऑनर किलिंग की नीयत से एक वकील और उसकी नवविवाहिता पत्नी के साथ मारपीट, डकैती और किडनैपिंग की वारदात सामने आई है। पीड़ित एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक बीकानेर और थानाधिकारी गंगाशहर को ई-मेल व रजिस्टर्ड डाक से रिपोर्ट भेजकर अपनी पत्नी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

प्रेम विवाह से नाराज थे परिजन; हाई कोर्ट ने दिए थे सुरक्षा के आदेश

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोडू (बीकानेर) निवासी एडवोकेट राकेश कुमार और गंगाशहर निवासी मनीषा के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब राकेश ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो लड़की के परिजनों ने विरोध करते हुए मनीषा को घर में कैद कर दिया और उसकी शादी किसी बड़ी उम्र के व्यक्ति से कराने की तैयारी शुरू कर दी।

​प्रताड़ना से तंग आकर 20 जुलाई 2026 की रात मनीषा अपने घर से निकलकर प्रेमी राकेश के साथ जोधपुर चली गई, जहां दोनों ने आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह रचा लिया। परिजनों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिलने पर नवदंपत्ति ने राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में याचिका दायर की। इस पर हाई कोर्ट ने 22 जुलाई 2026 को बीकानेर एसपी और गंगाशहर थानाधिकारी को नवदंपत्ति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए थे।

ट्रेन में घुसकर बोला हमला; यात्रियों को धमकाया

​हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी लेकर नवदंपत्ति 24 जुलाई की रात जोधपुर जंक्शन से जम्मू तवी एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 19223) के जनरल डिब्बे में सवार होकर बीकानेर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होने आ रहे थे। रात करीब 11:04 बजे जैसे ही ट्रेन नोखा रेलवे स्टेशन पहुंची, लड़की के मामा सहित 15-20 हमलावर जबरन डिब्बे में घुस गए।

​आरोपियों ने डिब्बे के अंदर ही वकील और उसकी पत्नी पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमलावरों ने वकील का बैग, जिसमें 70 हजार रुपये नकद, हाई कोर्ट के आदेश की प्रति, विवाह प्रमाण पत्र, मार्कशीट, दो मोबाइल फोन तथा पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण (रखड़ी सेट, झुमके, हार, पायजेब) लूट लिए। जब ट्रेन के यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो आरोपी ने बंदूकनुमा हथियार दिखाकर पूरे कोच को धमका दिया।

देशनोक से किडनैप कर बीकानेर लाए; पति को सड़क पर फेंका!

​रात करीब 11:30 बजे ट्रेन जैसे ही देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंची, आरोपी पति-पत्नी को घसीटकर ट्रेन से नीचे ले आए। स्टेशन के बाहर खड़ी चार स्विफ्ट गाड़ियों में डालकर आरोपी दोनों का अपहरण कर बीकानेर की ओर ले आए।

​गाड़ी में भी आरोपियों ने राकेश के साथ मारपीट की और मनीषा को जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद आरोपियों ने राकेश को गंगाशहर थाना क्षेत्र के घड़सीसर रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया और मनीषा का अपहरण कर फरार हो गए।

ऑन किलिंग का अंदेशा, झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश

​पीड़ित वकील राकेश विश्नोई ने पुलिस अधीक्षक को भेजी रिपोर्ट में अंदेशा जताया है कि उसकी पत्नी मनीषा की जान को खतरा हैं या डरा-धमकाकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवा सकते हैं। पीड़ित ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगठित अपराध और डकैती से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पत्नी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने और लूटा गया सामान बरामद करने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562