Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रोड पर गुंडागर्दी और झगड़ा करने वालों पर पुलिस का शिकंजा; शराब के नशे में वाहन चालक समेत 7 गिरफ्तार

India-1stNews



​— होटल पर बदमाशी और धमकी देने पर 3 गिरफ्तार: एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने होटल कार्मिक से उलझ रहे तीन युवकों को शांतिभंग में किया पाबंद।

शराब पीकर पिकअप चलाने वाला अरेस्ट: बेनीसर निवासी मदननाथ को नशे में बिना कागजात गाड़ी दौड़ाते पकड़ा; पिकअप जब्त, एमवी एक्ट में केस।

हनुमान धोरा पर उत्पाद मचा रहे 3 अन्य गिरफ्तार: आपस में मारपीट और जोर-जोर से धमकियां देने पर मेघाराम, राजूराम और बलराम को हेड कांस्टेबल संदीप व सरिता ने दबोचा।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का गश्त अभियान जारी: उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी, शांतिभंग में की गई कार्रवाई।

बीकानेर, 26 जुलाई (रविवार)।बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को बीकानेर रोड और हनुमान धोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने, होटल पर बदमाशी करने और सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

होटल पर गाली-गलौज व मारपीट का प्रयास; 3 युवक अरेस्ट

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई सुरेश कुमार पुलिस दल के साथ बीकानेर रोड पर गश्त पर थे। इस दौरान बीकानेर रोड स्थित एक होटल के पास तीन युवक होटल कार्मिक किशनगर के साथ गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे थे।

​पुलिस टीम ने तीनों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे और उग्र हो गए तथा सरेआम धमकियां देने लगे। इस पर एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दशरथ (निवासी— पुंदलसर), शिवराज (निवासी— पुंदलसर) और बजरंग (निवासी— झाडेली) को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पाबंद किया।

शराब पीकर बिना कागजात चला रहा था पिकअप; चालक अरेस्ट, गाड़ी जब्त

​गश्त के दौरान एएसआई सुरेश कुमार ने एक पिकअप चालक को रुकवाकर जांच की। चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और उसके पास गाड़ी के कोई वैध कागजात भी नहीं थे। पुलिस ने पिकअप को मौके पर ही जब्त कर चालक मदननाथ (निवासी— बेनीसर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

हनुमान धोरा के पास आपस में भिड़े तीन युवक; पुलिस ने दबोचा

​इसी क्रम में हेड कांस्टेबल संदीप व महिला सिपाही सरिता की टीम ने गश्त के दौरान हनुमान धोरा के पास तीन व्यक्तियों को आपस में लात-घूंसों से मारपीट व उत्पात मचाते देखा।

​पुलिसकर्मियों द्वारा बीच-बचाव व समझाइश करने पर तीनों आवेश में आ गए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए एक-दूसरे को जान से मारने की धमकियां देने लगे। पुलिस ने मौके से मेघाराम (निवासी— वारऊ) तथा राजूरामबलराम (दोनों निवासी— श्रीडूंगरगढ़) को दबोचकर थाने पहुंचाया और शांतिभंग की धाराओं में पाबंद करवाया।

Post a Comment

0 Comments