Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लाठी, सरियों से पीटकर की थी युवक की हत्या, फरार टॉप-10 में शामिल हत्या का आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews



​— जसरासर पुलिस की बड़ी सफलता: मॉब लिंचिंग/हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी धर्माराम को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

— पूर्व में 7 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार: युवक से बेरहमी से मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत, मामला हत्या की धाराओं में हुआ था तब्दील।

— टॉप-10 वांछितों में था शामिल: तकनीकी सहायता व मुखबिर तंत्र के आधार पर 2 माह से फरार चल रहे आरोपी को दबोचा।

​बीकानेर, 13 अगस्त: जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग/हत्या के मामले में दो महीने से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा व वृत्ताधिकारी (नोखा) जरनैल सिंह के सुपरविजन में जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के आधार पर दबिश देकर हत्या के आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्माराम (उम्र 36 वर्ष, निवासी काकड़ा, थाना जसरासर) को गिरफ्तार किया है।

​लाठी, सरियों से पीटकर की थी युवक की हत्या, पूर्व में 7 आरोपी जा चुके हैं जेल

​प्रकरण के अनुसार 6 जून 2026 को जसरासर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके पुत्र को धोखे से बुलाकर बांध दिया और लाठी, सरियों व बेल्ट से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान पीड़ित युवक की मौत हो गई थी, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़कर जांच शुरू की। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी थी, जबकि आरोपी धर्माराम घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस टीम में थानाधिकारी राकेश स्वामी के साथ कांस्टेबल सुमित, गोविंद, शिवप्रकाश और बलवान शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement