Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; एनडीपीएस मामले का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, अवैध खनन पर भी चला हंटर

India-1stNews



'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत 4 किलो से अधिक डोडा पोस्त तस्करी का वांछित टॉप-10 आरोपी गिरफ्तार

​बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांचू थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्या था पुराना मामला: 

पांचू थाने में गत 02 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने 4 किलोग्राम 402 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा पोस्त छिलका व चूरा) जब्त किया था, जिसमें मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार (पुत्र हनुमानराम बिश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदसू, पांचू) पुलिस थाना नोखा में 13 दिसंबर 2025 को दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले (जिसमें 8 किलो 530 ग्राम डोडा पोस्त जब्त हुआ था) में भी मादक पदार्थ के सप्लायर के रूप में वांछित चल रहा था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी पांचू ईश्वर प्रसाद, हैड कांस्टेबल मांगीलाल, राधाकिशन और कांस्टेबल धन्नाराम, सुनील कुमार, लीलाराम शामिल रहे।

गजनेर पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 40 टन अवैध मुर्रम (मुड) से भरा डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

​गजनेर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुर्रम से भरे एक भारी-भरकम डंपर को पकड़ा है। थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 अगस्त 2026 को गोलरी से गंगापुरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक डंपर (संख्या RJ07GD0086) को रुकवाकर चेक किया, जिसमें करीब 40 टन अवैध खनिज मुर्रम (मुड) भरा हुआ था।

डंपर चालक खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध रवन्ना या रॉयल्टी दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने मुर्रम सहित डंपर को जब्त कर लिया।

पुलिस ने डंपर चालक शौकत खान (पुत्र हबीब खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी गजनेर) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह (सिंडिकेट) के रूप में सूरजड़ा गांव की रोही से अवैध खनन कर उसकी भराई व परिवहन का काला कारोबार कर रहा था। पुलिस इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।नगजनेर थाने की इस टीम में थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार, सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल हरवीर सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement