Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शव दो हिस्सों में बंटा

India-1stNews



​— रेलवे ट्रैक पर हादसा: बीकानेर-उदयरामसर रेलवे ट्रैक पर रविवार देर रात एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे उसका शव दो हिस्सों में बंट गया।

पुलिस और समाजसेवियों का सहयोग: सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान के प्रयास: मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है, जिसके सीने पर "B M" का टैटू बना हुआ है और पुलिस उसकी शिनाख्त करवाने के प्रयास कर रही है।

बीकानेर। बीकानेर-उदयरामसर रेलवे ट्रैक पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10:45 बजे बीकानेर से उदयरामसर के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस के ओमप्रकाश, लक्ष्मण, सुनील कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू की।

हादसे की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य भी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। समाजसेवी राजा कुमार, सोएब भाई, इमरान, मोहम्मद जुनैद एवं राजकुमार खड़गावत ने पुलिस की मौजूदगी में शव को उदयरामसर रेलवे स्टेशन से पीबीएम अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

गले में ताबीज, सीने पर “B M” टैटू

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक के गले में काले धागे में ताबीज बंधा हुआ है। उसके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ है और सीने पर “B M” का टैटू बना हुआ है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इन पहचान चिन्हों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। वहीं हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562