— बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम: प्रतिद्वंद्वी एचएस देवकरण उर्फ देवला की हत्या करने की नीयत से हथियारों के साथ एकत्र हुए थे आरबीजी (RBG) गैंग के गुर्गे।
— 24 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में: पुलिस ने बाकली क्षेत्र में दबिश देकर व नाकाबंदी के दौरान 24 सक्रिय बदमाशों को किया गिरफ्तार; कई आदतन अपराधी।
— भारी मात्रा में हथियार व वाहन जब्त: 2 देशी पिस्टल (.32 व 7.65 बोर), 3 मैगजीन, 29 जिंदा कारतूस, 6 बोलेरो कैंपर व 1 स्कॉर्पियो बरामद।
चूरू/बीकानेर, 03 अगस्त। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम तथा एएसपी सुनील कुमार के निकटतम सुपरविजन में चूरू पुलिस ने संगठित अपराधियों और सक्रिय गैंगों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चूरू वृत्ताधिकारी (सीओ) राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 'आरबीजी' (RBG) गैंग की गैंगवार की नापाक साजिश को वक्त रहते नाकाम करते हुए गैंग के 24 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल, 03 मैगजीन, 29 जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त 06 बोलेरो कैंपर व 01 स्कॉर्पियो सहित कुल 7 वाहन जब्त किए हैं।
बाकली में रची जा रही थी हत्या की साजिश
1 अगस्त 2026 को पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरबीजी गैंग का मुख्य सदस्य रामस्वरूप जाट अपने साथियों के साथ प्रतिद्वंद्वी हिस्ट्रीशीटर देवकरण उर्फ देवला की हत्या की योजना बनाकर भारी मात्रा में हथियारों व गाड़ियों के साथ बाकली क्षेत्र में इकट्ठा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे, जिन्हें बाद में पुलिस ने दस्तयाब किया। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से साफ हुआ कि ये सभी आरोपी देवकरण उर्फ देवला की हत्या करने की नीयत से वहां एकत्र हुए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ नए कानून बीएनएस (BNS) की धारा 111(3), 111(4) (संगठित अपराध) के तहत कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है।
नाकाबंदी में अवैध पिस्टल व 29 कारतूस संग दबोचे गए बदमाश
- दूधवाखारा पुलिस की एनएच-52 पर कार्रवाई: 2 अगस्त की सुबह रोही सिरसला (मयूर होटल के पास) नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बोलेरो कैंपर (RJ 18 GB 8872) को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में सवार श्रवण कुमार जाट के पास से 1 देशी पिस्टल (.32 बोर), मैगजीन व 4 कारतूस तथा सुरेंद्र कुमार गुर्जर के पास से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
- कड़वासर चौराहा से पकड़ाया अमित सिंह: दूसरी कार्रवाई में कड़वासर चौराहा पर बस का इंतजार कर रहे गैंग सदस्य अमित सिंह राजपूत को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसकी तलाशी में 1 देशी पिस्टल (7.65 बोर), 2 मैगजीन और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार किए गए सभी 24 आरोपियों के पूरे नाम और पते:
- रामस्वरूप जाट (पुत्र प्रहलाद सिंह जाट, निवासी— बाणी का बास, थाना दूधवाखारा, चूरू) — 16 संगीन मुकदमे (हत्या, प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट)
- गोपीराम ढोली (पुत्र चुन्नाराम ढोली, निवासी— दूधवामीठा, थाना रतन नगर, चूरू) — 06 मुकदमे (3 में सजायाफ्ता)
- खालिद खान (पुत्र वाजिद खान, निवासी— रणासर, थाना सदर चूरू) — 11 मुकदमे (गैंगरेप, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट)
- अनिल उर्फ गुड्डू जाट (पुत्र राजमल जाट, निवासी— अलायला, थाना भादरा, हनुमानगढ़) — 01 मुकदमा
- जहीर खान कायमखानी (पुत्र इलियास खान, निवासी— वार्ड नंबर 18, नया बास, चूरू) — 01 मुकदमा
- अल्ताफ कायमखानी (पुत्र साबिर खान, निवासी— टाई, थाना बिसाऊ, झुंझुनूं) — 02 मुकदमे
- आदिल खान (पुत्र सफी मोहम्मद, निवासी— घांघू, थाना सदर चूरू)
- विकास शर्मा (पुत्र अनिल कुमार शर्मा, निवासी— वार्ड नंबर 25, बिसाऊ, झुंझुनूं)
- अनिल चौहान (पुत्र रामकुमार चौहान, निवासी— वार्ड नंबर 53, कोतवाली चूरू)
- नरेंद्र सिंह राजपूत (पुत्र जयपाल सिंह राजपूत, निवासी— वार्ड नंबर 56, कोतवाली चूरू) — 01 मुकदमा
- नरेंद्र सिंह राजपूत (पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत, निवासी— झारिया मोरी के पास, वार्ड नंबर 42, कोतवाली चूरू)
- सचिन कुमार (पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी— वार्ड नंबर 16, बिसाऊ, झुंझुनूं)
- प्रदीप खिंची (पुत्र अंगद सिंह, निवासी— वार्ड नंबर 08, बिसाऊ, झुंझुनूं)
- विकास शर्मा (पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी— रणासर, थाना सदर चूरू)
- सुनील कुमार (पुत्र पप्पूराम, निवासी— दूधवामीठा, थाना रतन नगर, चूरू)
- मनीष कुमार (पुत्र भगवान राम, निवासी— वार्ड नंबर 12, बिसाऊ, झुंझुनूं)
- आदिल खान (पुत्र उम्मेद खान, निवासी— धांधू, थाना सदर चूरू)
- इरफान खान (पुत्र सफी मोहम्मद, निवासी— वार्ड नंबर 14, बिसाऊ, झुंझुनूं)
- नसीर खान (पुत्र जाफर खान, निवासी— धांधू, थाना सदर चूरू)
- इमरान खान (पुत्र ताजू खान, निवासी— धांधू, थाना सदर चूरू)
- इमदाद खान (पुत्र सफी मोहम्मद, निवासी— धांधू, थाना सदर चूरू)
- श्रवण कुमार जाट (पुत्र भागीरथ जाट, निवासी— गाजसर, थाना सदर चूरू) — 06 मुकदमे (हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट)
- सुरेंद्र कुमार गुर्जर (पुत्र मंगाराम गुर्जर, निवासी— ढाणी गाजसर, थाना सदर चूरू) — 03 मुकदमे
- अमित सिंह राजपूत (पुत्र विजय सिंह राजपूत, निवासी— बांडिया बास, वार्ड नंबर 54, चूरू) — 06 मुकदमे (जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट)


0 Comments